व्यापार

शेयर मार्केट के कोहराम में Gautam Adani पार नहीं दिख रहा कोई असर, एलन मस्क से व्लादिमीर पुतिन तक की हुई हालत खराब

SANTOSI TANDI
22 Sep 2023 8:16 AM GMT
शेयर मार्केट के कोहराम में Gautam Adani पार नहीं दिख रहा कोई असर, एलन मस्क से व्लादिमीर पुतिन तक की हुई हालत खराब
x
पुतिन तक की हुई हालत खराब
एलन मस्क से लेकर व्लादिमीर पुतिन तक दुनिया के टॉप 50 अरबपतियों के लिए यह गुरुवार अच्छा नहीं रहा। दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट के कारण उनकी संपत्ति 100 मिलियन डॉलर से घटकर 5.99 बिलियन डॉलर हो गई। मुकेश अंबानी को भी 685 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। चीन के अरबपति झोंग शानशान को 1.80 अरब डॉलर का झटका लगा, लेकिन इन 50 अरबपतियों में से गौतम अडानी अकेले शख्स रहे जिनकी संपत्ति में गुरुवार को इजाफा हुआ।
अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का तूफान आया। वॉल स्ट्रीट का प्रमुख इंडेक्स डाउ जोंस 1.08 फीसदी गिरकर 34070 पर आ गया। एसएंडपी में 1.64 फीसदी की गिरावट आई। नैस्डैक 1.82 प्रतिशत गिर गया। टेस्ला में 2.62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। Apple Inc. में 0.89 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि Amazon Inc. में 4.41 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा एशियाई बाजार और यूरोपीय बाजार भी हिल गये। इसका असर दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति पर भी पड़ा।
टॉप-10 अरबपतियों की बात करें तो जेफ बेजोस को 5.99 अरब डॉलर का झटका लगा है। एलन मस्क को 4.93 अरब डॉलर और लैरी एलिसन को 3.33 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। लैरी पेज की संपत्ति में 2.64 अरब डॉलर की गिरावट आई जबकि सर्गेई ब्रिन की कुल संपत्ति में 2.47 अरब डॉलर की कमी आई। बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 1.72 अरब डॉलर की गिरावट आई है। मार्क जुकरबर्ग को 1.38 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। टॉप-50 में केवल अडानी की संपत्ति बढ़ी और वह ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दुनिया के अरबपतियों की सूची में गुरुवार को टॉप-गेनर रहे। उनकी संपत्ति में 678 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। 19वें स्थान पर मौजूद अडानी की कुल संपत्ति 65.4 अरब डॉलर है।
गुरुवार की कमाई के मामले में थाईलैंड के अरबपति दूसरे स्थान पर रहे। उनकी संपत्ति में 241 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। अडानी की संपत्ति में इजाफे के पीछे उनकी कंपनियों के शेयर हैं। गुरुवार को बाजार में गिरावट के बीच उनकी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। अडाणी पावर 4.23 फीसदी की तेजी के साथ 384 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, एसीसी, अदानी टोटल गैस, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स और अदानी ग्रीन भी हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे। दूसरी ओर, एनडी टीवी, अंबुजा सीमेंट, अदानी विल्मर और अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लाल निशान पर बंद हुए।
Next Story