व्यापार

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई इजाफा नहीं हुआ...जाने अपने शहर के दाम

Subhi
22 Feb 2021 3:19 AM GMT
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई इजाफा नहीं हुआ...जाने अपने शहर के दाम
x
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ। इसके चलते आगरा में पेट्रोल की कीमत स्थिर रही। आगरा में पेट्रोल 88.82 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 81.27 रुपये प्रति लीटर है।

इससे पहले आगरा में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे का इजाफा हुआ था। जिसके बाद पेट्रोल 88.87 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं, डीजल की कीमत में 70 पैसे बढ़े थे। डीजल 81.33 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा था।

रोज छह बजे बदलती है कीमत
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में परिवर्तन होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
तेल कंपनियां इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दाम रोज तय करने का काम करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों (टैक्स) और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल और डीजल में के दामों यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर रोष
पेट्रोल औ डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आमजन में रोष है। मथुरा के टाउनशिप के पेट्रोल पंप बरारी पर फरह ब्लॉक से आए किसानों ने शुक्रवार को डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर रोष व्यक्त किया। केंद्र सरकार से इनकी वृद्धि शीघ्र वापस लेने की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल व गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। चेतावनी दी कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि पर रोक नहीं लगाई तो आंदोलन किया जाएगा।


Next Story