व्यापार

आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ...जाने अपने शहर के भाव

Subhi
9 July 2021 3:03 AM GMT
आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ...जाने अपने शहर के भाव
x
इस हफ्ते 5 फीसद टूटने के बाद कच्चे तेल में फिर तेजी लौट आई है, हालांकि आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग शांत है।

इस हफ्ते 5 फीसद टूटने के बाद कच्चे तेल में फिर तेजी लौट आई है, हालांकि आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग शांत है। आज यानी शुक्रवार को पेट्रोलियम कंपनियों पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बावजूद दोनों ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। देश में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है।

बता दें 4 मई के बाद से ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने पहले ही देश के विभिन्न शहरों, विशेष रूप से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, बिहार, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल, मणिपुर, जम्मू और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर शहरों की बात करें तो मुंबई, रत्नागिरी, परभणी, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, बांसवाड़ा, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, गुंटूर, काकीनाडा, चिकमगलूर, शिवमोग्गा, हैदराबाद, लेह, इंफाल, कालाहांडी, सोपोर , बारामूला, पटना, सेलम, तिरुवनंतपुरम, मोहाली और दार्जिलिंग में पेट्रोल शतक लगाकर नाबाद है।

दिल्ली में शुक्रवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 100.56 रुपये प्रति लीटर है। यहां डीजल भी 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल...

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली 100.56 89.62

मुंबई 106.59 97.18

चेन्नई 101.37 94.15

कोलकाता 100.62 92.65

भोपाल 108.88 98.4

रांची 95.7 94.58

बेंगलुरु 103.93 94.99

पटना 102.79 95.14

चंडीगढ़ 96.7 89.25

लखनऊ 97.67 90.01

श्रीगंगानगर 111.87 102.87

अनूपपुर 111.46 100.78

रीवा 111.1 100.45

इंदौर 108.95 98.49

परभणी 107.66 96.75

जयपुर 107.37 98.74

आगरा 97.37 89.7

पुणे 106.16 95.28

स्रोत: IOC

राहत की उम्मीद नहीं

कच्चे तेल के दाम में एक बार फिर से तेजी लौट आई है। हालांकि, इस सप्ताह की शुरूआती तीन दिनों में कच्चा तेल 5 फीसद से ज्यादा टूट चुका है, लेकिन गुरुवार को जब अमेरिका के एनर्जी इनफार्मेशन एडमिनिस्ट्रेडशन का आंकड़ा आया तो दाम फिर चढ़ गया। आंकड़ों के मुताबिक बीते 2 जून को समाप्त सप्ताह में वहां 6.9 मिलियन बैरल का ड्रॉ हुआ था। इससे एक सप्ताह पहले 6.7 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल का ड्रॉ हुआ था। इससे कच्चा तेल फिर चढ़ कर 74 डॉलर के पार हो गया। कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 74.12 डॉलर प्रति बैरल पर था जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.69 डॉलर ज्यादा है। इसी तरह वहां यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.74 डॉलर चढ़ कर 72.94 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। भारत के लोगों को महंगे तेल खरीदने के लिए तैयार रहना होगा। आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल और महंगा हो सकता है। अगर केंद्र और राज्य सरकारें टैक्स में कटौती करती भी हैं तो बहुत राहत मिलने की उम्मीद नहीं होगी। आम लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर रुख करना होगा।

कीमतें बढ़ने के पीछे कई कारण

एशियाई देशों में तेल की मांग तेजी से बढ़ी है। वहीं रूस और सऊदी अरब सहित तेल उत्पादक देशों का संगठन ओपेक ने कच्चे तेल के उत्पादन बढ़ाने पर सहमत नहीं हुए हैं। यानी जब उत्पादन कम होगा और मांग ज्यादा होगी तो भाव बढ़ना लाजिमी है। जानकारों का कहना है कि तेल उत्पादक देश कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई कर रहे हैं। वहीं भारत में पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।


Next Story