व्यापार
अगस्त महीने में छुट्टियों की भरमार, जल्दी निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम
jantaserishta.com
24 July 2023 10:31 AM IST

x
ये है पूरी लिस्ट.
Bank Holidays August 2023: अगले महीने अगस्त में अगर आपको भी बैंक ब्रांच जाना है तो पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखे लें। अगस्त में छुट्टियों की भरमार है। अगस्त में 14 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों के ब्रांच से जुड़े काम निपटाने में परेशानी हो सकती है क्योंकि बैंक कम दिन खुलेंगे। हालांकि, इन 14 दिनों की छुट्टियों में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भा शामिल है। हालांकि, ग्राहक ऑनलाइन सर्विस जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग के अलावा गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार अगस्त में शनिवार और रविवार समेत कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगस्त महीने में 4 रविवार हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टियां हैं। यानी, पूरे देश में ये 6 छुट्टियां तय हैं। इनमें से कुछ छुट्टियां देश भर के बैंकों पर लागू होंगी, जबकि कुछ राज्यों और एरिया में लागू होंगी। बैंक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं। इनमें से कुछ बैंक छुट्टियां राज्यों की होती है और नेशनल छुट्टियों के दौरान देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
लिस्ट
6 अगस्त 2023 - रविवार
8 अगस्त 2023 - टेंडोंग लो रम फाट
12 अगस्त 2023- दूसरा शनिवार
13 अगस्त 2023 - रविवार
15 अगस्त 2023 - स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2023 - पारसी नव वर्ष (शहंशाही)
18 अगस्त 2023 - श्रीमंत शंकरदेव की तिथि
20 अगस्त 2023 - रविवार
26 अगस्त 2023- चौथा शनिवार
27 अगस्त 2023 - रविवार
28 अगस्त 2023- पहला ओणम
29 अगस्त 2023 - तिरुवोनम
30 अगस्त 2023- रक्षा बंधन
31 अगस्त 2023 - रक्षा बंधन / श्री नारायण गुरु जयंती / पंग-लहबसोल
Tagsबैंकबैंक हॉलिडेबैंक न्यूज़बैंक लोनबैंक कामअगस्तअगस्त बैंक बंदबैंक हॉलिडे लिस्टbankbank holidaybank newsbank loanbank jobaugustaugust bank closedbank holiday list
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





