भारत में है कुल 4.12 लाख करोड़पति परिवार, इस राज्य में रहते है सबसे ज्यादा रईस

नई दिल्ली। 56,000 करोड़पति परिवारों के साथ महाराष्ट्र देश में ऐसा राज्य है, जो करोड़पति परिवारों के मामले में शीर्ष स्थान पर है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात का स्थान है। देश में कुल 4.12 लाख अत्यधिक अमीर परिवार हैं और कुल अमीरों में से 46 प्रतिशत परिवार संयुक्तरूप से इन पांच राज्यों में रहते हैं।
हुरून इंडिया (Hurun India) द्वारा वेल्थ रिपोर्ट (wealth report) के मुताबिक 2020 के दौरान देश में कुल 4.12 लाख अतिधनाढ्य परिवार थे। अतिधनाढ्य की संख्या के मामले में भारत का स्थान दुनियाभर में तीसरा है। 10 लाख डॉलर से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों को अतिधनाढ्य माना जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





