व्यापार

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
7 Oct 2022 9:58 AM IST
शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो

नई दिल्ली: लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ ओपन हुआ है. एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी (NIfty) दोनों रेड कलर में ट्रेड कर रहे रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट आई है. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय इंडेक्स भी गिरावट के साथ ओपन हुए हैं. सेंसेक्स 183.09 अंक या 0.31 फीसदी गिरकर 58,039 पर और निफ्टी 53.20 अंक या 0.31 फीसगी फिसलकर 17,278.60 पर ट्रेड कर रहा है. लगभग 1136 शेयरों में तेजी आई है. 853 शेयरों में गिरावट आई है और 108 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
आज के शुरुआती कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी पर आईटी और मेटल इंडेक्‍स फ्लैट नजर आ रहे हैं. हालांकि, ऑटो के शेयरों में थोड़ी रफ्तार दिख रही है. लेकिन रियल्‍टी और फार्मा के शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं. हैवीवेट शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. सेंसेक्‍स 30 के 22 शेयर लाल निशान में नजर आ रहे हैं.
एशियाई बाजार भी आज लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहे हैं. जापान में निक्केई 225 अंक या 1.35 फीसदी फिसला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.8 फीसदी और कोस्डैक 0.93 फीसदी गिरा. वॉल स्ट्रीट पर रात भर के कारोबार में अमेरिकी शेयरों में गिरावट आई. Dow Jones 346.93 अंक या 1.15 फीसदी, एसएंडपी 1.02 फीसदी गिर गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.68 फीसदी लो पर क्लोज हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story