व्यापार

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 58300 के पार खुला

jantaserishta.com
16 Feb 2022 9:34 AM IST
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 58300 के पार खुला
x

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की आज शुरुआत हरे निशान में होती हुई दिखी है. कल की जबरदस्त तेजी के बाद आज भी स्टॉक मार्केट तेजी पर खुलने मं कामयाब हुआ है. प्री-ओपनिंग में ही सेंसेक्स में 150 अंकों और निफ्टी में 50 पॉइंट से ज्यादा तेजी दिखाई दी.

कैसे खुला बाजार
शेयर बाजार की आज ओपनिंग में ही निफ्टी 17400 के पार आ चुका है. सेंसेक्स में 58,310 के लेवल पर बाजार खुला है और एनएसई का निफ्टी 56 अंकों की बढ़त के साथ 17408 के लेवल पर खुला है.
प्री-ओपन में बाजार
आज शेयर बाजार के खुलने से पहले प्री-ओपनिंग में बाजार सैटल होने से पहले हल्की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. बीएसई का सेंसेक्स 151.53 अंक यानी 0.26 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 58312 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 56 अंकों की तेजी के साथ 17408 के लेवल पर कारोबार करता देखा जा रहा था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story