व्यापार

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, रेड जोन में हैं लगभग सारे एशियाई बाजार

jantaserishta.com
12 April 2022 9:39 AM IST
शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, रेड जोन में हैं लगभग सारे एशियाई बाजार
x

Stock Market Update: वैश्विक बाजारों की नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में मंगलवार को भी गिरावट का दौर बरकरार है. बाजार में यह गिरावट ऐसे समय आ रही है, जब मार्च तिमाही का रिजल्ट सीजन शुरू हो चुका है. आज सुबह कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 0.70 फीसदी तक गिर गए. आज भी दिन के कारोबार में बाजार प्रेशर बने रहने की आशंका है.

घरेलू बाजार पर प्री-ओपन सेशन से ही पिछले दिन का प्रेशर बना हुआ था. सेंसेक्स प्री-ओपन सेशन में 220 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था. सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी 0.40 फीसदी गिरा हुआ था. सुबह के 09:15 बजे जैसे ही सेशन ओपन हुआ, सेंसेक्स करीब 360 अंक गिर गया. बाद के चंद मिनटों के कारोबार में बाजार की गिरावट कुछ कम हुई. सुबह 09:20 बजे सेंसेक्स करीब 308 अंक गिरकर 58,655 अंक पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी भी 87 अंक से ज्यादा गिरकर 17,590 अंक के आस-पास ट्रेड कर रहा था.
इससे पहले सोमवार को बाजार ने सप्ताह की खराब शुरुआत की थी. जब सोमवार को सेशन समाप्त हुआ, तब सेंसेक्स 482.61 अंक (0.81 फीसदी) गिरकर 58,964.57 अंक पर रहा था. इसी तरह निफ्टी 109.40 अंक (0.62 फीसदी) गिरकर 17,674,95 अंक पर बंद हुआ था. सोमवार के कारोबार में टेक, आईटी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. बाजार के लिए पिछला सप्ताह भी काफी उथल-पुथल भरा रहा था. पिछले सप्ताह बाजार ने तेजी के साथ शुरुआत की थी, लेकिन सप्ताह समाप्त होते-होते बाजार घाटे में चला गया था. पिछले सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को छोड़ बाकी के तीन सत्रों में बाजार को नुकसान उठाना पड़ा था.
आज बाजार पर वैश्विक बाजारों की गिरावट का प्रेशर बना हुआ है. सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुए थे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.19 फीसदी, नासडैक कम्पोजिट इंडेक्स में 2.18 फीसदी और एसएंडपी500 में 1.69 फीसदी की गिरावट आई थी. आज लगभग सारे एशियाई बाजार रेड जोन में हैं. जापान का निक्की 1.36 फीसदी तक की गिरावट में है. इसी तरह हांगकांग का हैंगसेंग 0.81 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56 फीसदी गिरा हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story