व्यापार

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला

jantaserishta.com
22 March 2022 9:44 AM IST
शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला
x

नई दिल्ली: Stock Market Update: पिछले सप्ताह की तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन प्रेशर बना हुआ है. सोमवार की गिरावट के बाद आज भी बाजार ने नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की. हालांकि बाजार चंद मिनटों में घाटे की भरपाई कर पाने में सफल रहा.

प्री-ओपन सेशन से ही लग रहा था कि आज मार्केट में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है. सेशन जैसे ही शुरू हुआ, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिर गए. हालांकि कुछ ही देर में बाजार ग्रीन जोन में आ गया. हालांकि शुरुआती कारोबार से संकेत मिल रहे हैं कि आज बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. सुबह 09:25 बजे तक बाजार फिर से गिरावट में आ चुका था. बीएसई सेंसेक्स 50 अंक से ज्यादा गिरकर 57,240 अंक के पास ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी 20 अंक से ज्यादा गिरकर 17,100 अंक से कुछ नीचे कारोबार कर रहा था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story