व्यापार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार हरे निशान में खुला

jantaserishta.com
4 Jun 2025 10:09 AM IST
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार हरे निशान में खुला
x
मुंबई: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 155.81 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 80,893.32 पर और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 24,602.80 पर था।
शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 309.30 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 57,826.40 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 88.40 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 18,210.75 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारती एयरटेल, इटरनल (जोमैटो), टाटा मोटर्स, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एचयूएल और इंफोसिस टॉप गेनर्स थे। टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे।
चॉइस ब्रोकिंग के इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने ने कहा, "शुरुआती सपाट शुरुआत के बाद निफ्टी को 24,500 पर सपोर्ट मिल सकता है, उसके बाद 24,400 और 24,300 अहम स्तर होंगे। । तेजी की स्थिति में 24,800, 24,900 और 25,000 एक रुकावट का स्तर होगा।"
सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, मीडिया और इन्फ्रा हरे निशान में थे, जबकि पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी लाल निशान में थे। अधिकांश एशियाई शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सियोल और जकार्ता सबसे ज्यादा बढ़ने वाले बाजार थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुए।
संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3 जून को लगातार तीसरे सत्र के लिए अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,853.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार 11वें सत्र के लिए शुद्ध खरीदार बने रहे, जिन्होंने शेयरों में 5,907.97 करोड़ रुपए का निवेश किया।
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ था।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 636 .24 अंक या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,737.51 और निफ्टी 174.10 अंक या 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,542.50 पर था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story