व्यापार

शेयर बाजार में फिर आई गिरावट, खुलते ही हुआ ये हाल!

jantaserishta.com
2 March 2022 9:37 AM IST
शेयर बाजार में फिर आई गिरावट, खुलते ही हुआ ये हाल!
x

Stock Market Update: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद बिगड़े वैश्विक माहौल के बीच घरेलू शेयर बाजार को राहत नहीं मिल रही है. पिछले 2 सप्ताह से जारी गिरावट का प्रेशर अभी भी बना हुआ है. कल के अवकाश के बाद बुधवार को जैसे ही बाजार खुला, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा बिखर गया.

बाजार प्री-ओपन सेशन में ही 600 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था. कारोबार शुरू होने के बाद गिरावट की गहराई और चौड़ी हो गई और सेंसेक्स करीब 702 अंक के नुकसान में ला गया. कारोबार शुरू होने के बाद चंद मिनटों के ट्रेंड से ही साफ हो गया कि आज भी बाजार वोलेटाइल बना रहेगा. सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स 733 अंक से ज्यादा गिरकर 55,500 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था. एनएसई निफ्टी करीब 01 फीसदी गिरकर 16,635 अंक के आस-पास ट्रेड कर रहा था.
कल यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बंद थे. उससे पहले सप्ताह के शुरुआती सेशन में सोमवार को बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली थी. पूर्वी यूरोप से आ रही खबरों के हिसाब से बाजार ऊपर-नीचे हो रहा था. सोमवार को 15 सौ अंक से ज्यादा के दायरे में घूमने के बाद बाजार बढ़त में रहा था. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 388.76 अंक (0.70 फीसदी) की बढ़त के साथ 56,247.28 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 135.50 अंक (0.81 फीसदी) मजबूत होकर 16,793.90 अंक पर रहा था. यह बाजार की लगातार दूसरे दिन की तेजी थी. इससे पहले घरेलू शेयर बाजार लगातार सात दिन गिरावट में रहा था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story