व्यापार

सारे रिकॉर्ड ध्वस्त: शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 60000 के पार

jantaserishta.com
24 Sept 2021 9:28 AM IST
सारे रिकॉर्ड ध्वस्त: शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 60000 के पार
x

मुंबई: भारत में शेयर बाजार ने एक बार रिकॉर्ड बना लिया है. पहली बार बीएसई सेंसेक्स ने 60 हजार का आंकड़ा छूआ है. सुबह मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 273 प्वाइंट उछलकर 60 हजार के पार चला गया. सेंसेक्स 273 प्वाइंट की बढ़त के साथ 60,158.76 पर खुला. एक दिन पहले सेंसेक्स 59,885.36 प्वाइंट पर बंद हुआ था. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स में 958 प्वाइंट की उछाल देखी गई थी.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज इतिहास रच सकता है. निफ्टी 18 हजार का आंकड़ा पार करने से कुछ ही प्वाइंट्स पीछे है. गुरुवार को निफ्टी 276.30 प्वाइंट यानी 1.57 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड 17,822.95 प्वाइंट पर बंद हुआ था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story