व्यापार

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 80 अंक टूटा, निफ्टी 18,000 के करीब लुढ़का

Kunti Dhruw
10 Nov 2021 11:12 AM GMT
शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 80 अंक टूटा, निफ्टी 18,000 के करीब लुढ़का
x
शेयर बाजार में बुधवार को भी गिरावट का दौर रहा,

नई दिल्ली, शेयर बाजार में बुधवार को भी गिरावट का दौर रहा, कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नुकसान पर बंद हुए। BSE के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 80.63 अंक की गिरावट के साथ 60,352.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं NSE का निफ्टी 27.05 अंक टूटकर 18,017.20 के स्तर पर बंद हुआ। आज बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ खुला था और निफ्टी 96.80 अंक कम होकर खुला था। मंगलवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। दिन भर कारोबार में चले उतार-चढ़ाव के बाद BSE सेंसेक्स 112.16 अंक टूटकर 60433.45 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी मामूली रूपये से 24.30 अंक फिसलकर 18844 के स्तर पर बंद हुआ था।


Next Story