व्यापार

गर्मी में बढ़ी नींबू की 'खटास', 200 रुपये किलो हुए दाम

jantaserishta.com
2 April 2022 2:07 PM IST
गर्मी में बढ़ी नींबू की खटास, 200 रुपये किलो हुए दाम
x

अहमदाबाद: महंगाई की मार से नींबू भी बच नहीं पाया है. दिल्ली में एक नींबू की कीमत 10 रुपये हो गई है. गुजरात के राजकोट में नींबू के दाम 200 रुपए प्रति किलो हो गए हैं. गुजरात में कुछ ही दिन पहले नींबू 50 से 60 रुपये किलो बिक रहे थे. जबकि दिल्ली में कुछ हफ्ते पहले तक 10 रुपये में 3 नींबू बिक रहे थे.

राजकोट में एक ग्राहक ने बताया कि नींबू की कीमत 200 रुपये प्रति किलो को छू रही है. पहले यह लगभग 50-60 रुपये किलो में बिक रहा था. कीमतों यह बढ़ोतरी हमारे रसोई के बजट को प्रभावित कर दिया है, न जाने कब ये कीमतें कम होंगी.


गुजरात में करीब दो हफ्ते पहले भी नींबू के दाम 80 रुपए से बढ़कर 200 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया था. वही मिर्ची, अदरक, तुअर फली, फूलगोभी, लहसुन आदि की कीमतें भी बढ़ गई थीं. हरा धनिया का दाम फरवरी में 60 रुपए प्रतिकिलो था जो बढ़कर 100 रुपये पहुंच गया था. इसे अलावा हरा मिर्चा 60 रुपए प्रतिकिलो से बढ़कर 160 रुपये, तुअर फली 60 से 120 रुपए प्रतिकिलो हो गई थी. वहीं फूल गोभी के दाम 40 रुपए से बढ़कर 80 रुपये हो गए थे.
कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक वैसे तो गर्मी में नींबू के दाम बढ़ जाते हैं लेकिन इतना महंगा बिकने के पीछे सबसे बड़ी वजह मौसम है. बेमौसम बारिश और मौसम में बदलाव के कारण की नींबू की फसल प्रभावित हुई, जिस कारण उत्पादन प्रभावित हो गया. अब गर्मी में नींबू की मांग बढ़ने के कारण कमी की वजह से उसके दाम बढ़ गए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story