व्यापार

भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार से बढ़त, रोजगार और आय में होगा इजाफा: अजय एस श्रीराम

jantaserishta.com
3 Jan 2026 11:29 AM IST
भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार से बढ़त, रोजगार और आय में होगा इजाफा: अजय एस श्रीराम
x
नई दिल्ली: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन अजय एस श्रीराम ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि न सिर्फ उत्साहजनक है, बल्कि इससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलने की पूरी संभावना है।
अजय एस. श्रीराम ने आईएएनएस से कहा कि पिछली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जो एक मजबूत और भरोसेमंद संकेत है। उनके अनुसार, अगर आने वाले समय में यह विकास दर 6 से 7 प्रतिशत के बीच बनी रहती है, तो इसका असर जमीन पर साफ दिखाई देगा।
उन्होंने कहा, "इससे ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा, आमदनी बढ़ेगी, टैक्स से सरकार की आय में इजाफा होगा, और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च भी बढ़ेगा। ये सभी चीजें मिलकर अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाएंगी।" उन्होंने यह भी कहा कि जब रोजगार और आय बढ़ती है, तो उपभोग में इजाफा होता है, जिससे उद्योग और व्यापार को गति मिलती है। इससे देश की आर्थिक रफ्तार को लगातार बढ़ावा मिलता है।
जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण पर बात करते हुए अजय एस श्रीराम ने कहा कि यह सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हर सामाजिक जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उद्योग जगत को भी आगे आकर पर्यावरण की रक्षा में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ने प्रदूषण कम करने और बेहतर पर्यावरण के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके तहत ई-वाहनों को अपनाया गया है और गुजरात स्थित फैक्ट्री में मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा, राजस्थान की फैक्ट्री के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था लागू करने को लेकर समझौता किया गया है।
अजय एस श्रीराम ने कहा कि यह प्रयास लगातार बढ़ाए जा रहे हैं और आने वाले समय में और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। उनके मुताबिक, आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं, बशर्ते सोच और नीयत साफ हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story