व्यापार

लॉन्चिंग से पहले Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक...जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Subhi
14 July 2021 3:02 AM GMT
लॉन्चिंग से पहले Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक...जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
x
Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की 11 अगस्त को लॉन्चिंग होगी। लेकिन लॉन्चिंग से पहले Galaxy Z Fold3 की कीमत लीक हो गई है।

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की 11 अगस्त को लॉन्चिंग होगी। लेकिन लॉन्चिंग से पहले Galaxy Z Fold3 की कीमत लीक हो गई है। फोन S Pen Pro सपोर्ट के साथ आएगा। Galaxy Z Fold3 को 1,23,233 रुपये और 1,29,637 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। वही Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन को 77,820 रुपये से लेकर 82,661 रुपये के बीच पेश किया जा सकता है।

GSMArwna की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 की कीमत का खुलासा साउथ कोरियन सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत पिछले फोल्डेबल स्मार्टफोन के मुकाबले 20 फीसदी कम होगी। The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy Z Fold 3 को S Pen Pro के सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन को S Pen stylus सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

Galaxy Z Flip 3 के स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन को पर्पल, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy Z Fold 3 को एक अंडर डिस्प्ले कैमरा और S-Pen Stylus सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। ऐसे में अपकमिंग फोल्डेबल फोन को बड़े डिस्प्ले साइज के साथ पेश किया जा सकता है। Galaxy Z Flip 3 में एक 1.83 इंच का बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन एक ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें एक 12MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। फोन में एक 10MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Galaxy Watch Active 4 और Galaxy Buds 2 की होगी लॉन्चिंग

Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।इसी इवेंट में Galaxy Watch Active 4 को 44mm और 40mm स्क्रीन साइज में पेश किया जा सकता है। साथ ही Galaxy Buds 2 को एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन फीचर सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसे ग्रे, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।



Next Story