दिसंबर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 1.28 करोड़ घटी, रिलायंस और वोडाफोन ने गवाएं करोड़ों कस्टमर

नई दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) के मुताबिक दिसंबर महीने में भारत के मोबाइल ग्राहकों (Mobile users) की संख्या में 1.28 करोड़ की भारी गिरावट दर्ज की गई है. दिसंबर महीने में वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के अलावा रिलायंस जियो (Reliance Jio) के ग्राहकों की संख्या में भी गिरावट आई है. हालांकि, एयरटेल (Airtel) ने नए ग्राहक जोड़े हैं. ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो ने लगभग 1.29 करोड़ वायरलेस ग्राहकों को खो दिया. वोडाफोन आइडिया ने दिसंबर 2021 में 16.14 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिए, जबकि एयरटेल के पास 4.75 लाख ग्राहक बढ़ गए. गिरावट के बाद जियो के ग्राहकों की संख्या घटकर 41.57 करोड़ रह गई. वोडाफोन आइडिया के पास अब 26.55 करोड़ ग्राहक बचे. मामूली तेजी के बाद एयरटेल यूजर्स की संख्या बढ़कर 35.57 करोड़ हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





