व्यापार

देश की शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का मार्केटकैप 1.6 लाख करोड़ रुपए घटा

jantaserishta.com
11 May 2025 4:31 PM IST
देश की शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का मार्केटकैप 1.6 लाख करोड़ रुपए घटा
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते हफ्ते 1,60,314.48 करोड़ रुपए की कमी दर्ज की गई। इसमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है।
टॉप 10 में जिन कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में कमी देखने को मिली, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और आईटीसी शामिल हैं। इस दौरान केवल इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में ही बढ़त देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 59,799.34 करोड़ रुपए घटकर 18,64,436.42 करोड़ रुपए रह गया है। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,185.36 करोड़ रुपए घटकर 9,90,015.33 करोड़ रुपए रह गया है।
एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 27,062.52 करोड़ रुपए घटकर 14,46,294.43 करोड़ रुपए और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 18,429.34 करोड़ रुपए घटकर 6,95,584.89 करोड़ रुपए हो गया है।
बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 13,798.85 करोड़ रुपए घटकर 5,36,927.95 करोड़ रुपए रह गया है। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 8,321.89 करोड़ रुपए घटकर 5,29,972.97 करोड़ रुपए और भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,138.29 करोड़ रुपए घटकर 10,53,891.62 करोड़ रुपए रह गया है।
इसके अलावा, टीसीएस के मार्केट कैप में 578.89 करोड़ रुपए की कमी देखी गई है और यह घटकर 12,45,418.09 करोड़ रुपए रह गया है। दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मार्केटकैप 2,537.56 करोड़ रुपए बढ़कर 5,48,382.85 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 415.33 करोड़ रुपए बढ़कर 6,26,083.70 करोड़ रुपए हो गया है।
इसके अतिरिक्त भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होना वाला है। महंगाई, निर्यात डेटा, तिमाही नतीजे के साथ भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर अपडेट का शेयर बाजार पर असर देखने को मिल सकता है।
सरकार की ओर से 13 मई को खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। इससे देश में वस्तुओं की कीमतों को लेकर ट्रेंड के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा 15 मई को निर्यात का डेटा जारी किया जाएगा, जिससे देश के विदेशी व्यापार की स्थिति की सही जानकारी प्राप्त होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story