व्यापार

The Leela story: उद्योगपति और 'होटल लीला समूह' के संस्थापक सी.पी.कृष्णन नायर का जीवन परिचय

jantaserishta.com
21 Feb 2021 12:27 PM IST
The Leela story: उद्योगपति और होटल लीला समूह के संस्थापक सी.पी.कृष्णन नायर का जीवन परिचय
x

सी.पी.कृष्णन नायर का जीवन परिचय (C. P. Krishnan Nair Biography)


संक्षिप्त विवरण

नाम : सी.पी.कृष्णन नायर
पूरा नाम : चित्तरत पूवक्कट्ट कृष्णन नायर
जन्म : 9 फरवरी 1922
जन्म स्थान : कन्नूर, केरल
राष्ट्रीयता :भारतीय
जन्म
C. P. Krishnan Nair का जन्म 9 फरवरी 1922 को केरल के कन्नूर में हुआ था। उनका पूरा नाम चित्तरत पूवक्कट्ट कृष्णन नायर था।
उनकी पत्नी का नाम लीला और उनके दो बेटे हैं। उनके बेटे विवेक होटल श्रृंखला के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, जबकि दिनेश उपाध्यक्ष हैं।
करियर
C. P. Krishnan Nair ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय सेना में एक कैप्टन के तौर की थी। उनकी पहली पोस्टिंग एबटाबाद (पाकिस्तान) में वायरलैस ऑफिसर के रूप में हुई थी और उनका काम दो मुख्य धुरी ताकतों जर्मनी और जापान के बीच संदेशों को पकडऩा था।
1952 में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया और आर्मी कमांडर जनरल के एडीसी व प्रिंसिपल ऑफिसर बन गए, लेकिन बाद में उन्होंने आर्मी को पूरी तरह अलविदा कहते हुए अपने ससुर की टेक्सटाइल इंडस्ट्री जॉइन कर ली।
1957 में C. P. Krishnan Nair ने अपनी पत्नी के नाम पर 'लीला लेस लिमिटेड' कंपनी की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने अस्सी के दशक में विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप 'लीला ग्रुप ऑफ होटल्स' की नींव रखी।
उन्होने 'ऑल इंडिया हैंडलूम बोर्ड' की स्थापना और हैंडलूम को विश्व स्तरीय बनाने में मदद की थी।
कैप्टन नायर के नाम से विख्यात सी. पी. कृष्णन कंपनी के मानद चेयरमैन बने रहे थे। असाधारण उद्यमी, दूरदृष्टा व पर्यावरण प्रेमी के रूप में भी वे माने जाते थे। पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के लिए उन्हें 'संयुक्त राष्ट्र एनवायर्नमेंट प्रोग्राम' के तहत ग्लोबल 500 लॉरेट रोल ऑफ़ ऑनर से नवाजा गया था।
C. P. Krishnan Nair वामपंथी विचारधारा से संचालित केरल प्रदेश से थे, जिसके मूल्य लक्जरी अपनाने की इजाजत नहीं देते। फिर भी उन्होंने विश्वस्तरीय लक्जरी होटल तैयार किए। उन्होंने भारत में कई लक्जरी होटल बनाए और आज भी उदयपुर व बेंगलुरु जैसे शहरों में स्थापित उनके लीला पैलेस की गिनती दुनिया के सर्वाधिक भव्य होटलों में होती है।
पुरस्कार
उन्हें भारत से सबसे अधिक कपड़ा निर्यात करने के लिए 'भारत सरकार' ने सम्मानित किया था।
2010 में उन्हे भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
उन्हे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुके हैं।
मृत्यु
C. P. Krishnan Nair की मृत्यु 92 वर्ष की आयु में 17 मई 2014 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुई थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story