युद्ध का असर: यूरोप में गैस की कीमतें सर्वोच्च स्तर पर पहुंची

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन वॉर के बाद यूरोप में गैस की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. यूरोप में अब गैस की कीमत 3000 हजार डॉलर प्रति 1000 क्यूबिक मीटर हो गया है. इससे पहले गैस की कीमतें इस स्तर पर कभी नहीं गई थीं. यूरोप में गैस की कीमतों में ये 38 फीसदी का इजाफा है. बता दें कि रूस से ही यूरोप को गैस की सप्लाई होती है. रूस यूक्रेन युद्ध के बाद कई यूरोपीय देशों ने रूस से गैस खरीदना बंद कर दिया है. इस बीच दक्षिण कोरिया ने घोषणा की है कि वो अब रूस के सेंट्रल बैंक से कारोबार नहीं करेगा. इधर मुद्रा बाजार में रुबल की कीमतें ऐतिहासिक निचले स्तर पर चली गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





