व्यापार
मध्य पूर्व में तनाव का असर! देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए घटा
jantaserishta.com
29 March 2026 4:13 PM IST

x
मुंबई: मध्य पूर्व में तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। बीते हफ्ते देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। 23-27 मार्च के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। इस दौरान निफ्टी 1.28 प्रतिशत या 294.90 अंक गिरकर 22,819.60 और सेंसेक्स 1.27 प्रतिशत या 949.74 अंक गिरकर 73,583.22 पर बंद हुआ।
शीर्ष 10 में जिन कंपनियों के मार्केटकैप में गिरावट देखी गई है। उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल है।
वहीं, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के मार्केटकैप में बढ़ोतरी देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 89,720.3 करोड़ रुपए कम होकर 18,24,515.62 करोड़ रुपए हो गया है। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 37,248.59 करोड़ रुपए घटकर 11,64,018.69 करोड़ रुपए हो गया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बाजार पूंजीकरण 35,399.42 करोड़ रुपए घटकर 9,41,569.15 करोड़ रुपए हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 8,121.76 करोड़ रुपए घटकर 8,83,551.30 करोड़ रुपए हो गया है।
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,480.42 करोड़ रुपए कम होकर 10,50,413.33 करोड़ रुपए हो गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,091.13 करोड़ रुपए कम होकर 4,87,540.19 करोड़ रुपए हो गया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 271.35 करोड़ रुपए घटकर 8,64,668.65 करोड़ रुपए हो गया है।
दूसरी तरफ एलएंडटी का मार्केटकैप 18,051.68 करोड़ रुपए बढ़कर 4,90,536.19 करोड़ रुपए था। बजाज फाइनेंस का मार्केटकैप 8,680.36 करोड़ रुपए बढ़कर 5,25,395.48 करोड़ रुपए और इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,245.3 करोड़ रुपए बढ़कर 5,15,034.67 करोड़ रुपए हो गया है।
इस हफ्ते भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इसके बाद, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान है।
Tagsमध्य पूर्व में तनाव का असरमध्य पूर्व में तनावकंपनियों का मार्केट कैपImpact of tensions in the Middle Easttensions in the Middle Eastmarket cap of companies
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





