व्यापार

सरकार 12 करोड़ लोगों के खाते में जल्द भेजेगी पैसा, जानिए सबकुछ

Teja
22 March 2022 5:00 PM IST
सरकार 12 करोड़ लोगों के खाते में जल्द भेजेगी पैसा, जानिए सबकुछ
x
केंद्र सरकार अप्रैल के पहले सप्ताह में पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े लोगों के खाते में 2,000 रुपये की 11वीं किस्त ट्रांसफर करने जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | केंद्र सरकार अप्रैल के पहले सप्ताह में पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े लोगों के खाते में 2,000 रुपये की 11वीं किस्त ट्रांसफर करने जा रही है। दरअसल, केंद्र सरकार सालाना 2000 रुपये की राशि 3 किस्तों में भेजती है। सरकार ने अब तक पीएम किसान योजना की 10 किस्तें भेज चुकी है।

अब किसानों को अगली यानी कि 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान योजना की अगली किस्त अप्रैल के पहले हफ्ते में ट्रांसफर की जा सकती है। ऐसे में कुल 15-20 दिनों में 11वीं किस्त किसानों के खाते में आ सकती है।
इससे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 10वीं किस्त का पैसा 1 जनवरी 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था। देश के करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की गई थी
इस योजना को लेकर लोगों के मन मे कई सवाल आते हैं। उनका कहना है कि क्या इस योजना का लाभ पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है? क्या पत्नी और पत्नी दोनों ही इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं? दरअसल, इस योजना के तहत सिर्फ घर का एक ही सदस्य इसका लाभ उठा सकता है. इस तरह से पति और पत्नी, दोनों को ही पीएम किसान योजना का पैसा नहीं मिल सकता है।
यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
ऐसे करें अपने ऐप्लीकेशन स्टेटस की जांच -
वेबसाइट के दाईं ओर 'किसान कॉर्नर' पर क्लिक करें।
अब ऑप्शन में से Beneficiary Status पर क्लिक करें।
स्टेटस देखने के लिए आपको आधार नंबर, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर जैसे कुछ डिटेल दर्ज करने होंगे।
यह प्रोसेस पूरा करने के बाद आपका नाम लिस्ट में है या नहीं ये जानकारी ले सकते हैं।


Next Story