व्यापार
सरकार ने गरीब लोगों को फोकस में रखकर उठाया कदम, सस्ती होंगी जरूरी मेडिकल डिवाइस : फार्मा इंडस्ट्री
jantaserishta.com
4 Sept 2025 2:12 PM IST

x
नई दिल्ली: सरकार की ओर से दवाइयों और मेडिकल डिवाइस पर जीएसटी की दरों को कम किए जाने का फार्मा इंडस्ट्री ने गुरुवार को स्वागत किया और कहा - यह गरीब लोगों को फोकस में रखकर उठाया गया कदम है। इससे मेडिकल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी।
एसोसिएशन ऑफ द इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (आईएमईडी) में फोरम कॉर्डिनेटर राजीव नाथ ने कहा कि जनता और इंडस्ट्री इस कदम का लंबे समय में इंतजार कर रही थी। इसमें सरकार ने एक ही बार में ज्यादातर मेडिकल डिवाइस पर टैक्स को 18 प्रतिशत और 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। इससे घरों में उपयोग होने वाले ज्यादातर मेडिकल डिवाइस जैसे थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर, बीपी उपकरण और डायग्नोस्टिक किट आदि की लागत में कमी आएगी और आम जनता के लिए कीमतें कम हो जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि नई दरों से एमएसएमई को भी फायदा होगा, क्योंकि अधिक जीएसटी के कारण उनका उत्पाद महंगा हो रहा था और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी प्रभावित हो रही थी। फार्माएक्सेल के एमएसएमई चेयरमैन निपुण जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया है और जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। मुझे लगता है कि इससे आम आदमी को राहत मिलेगी।
सरकार की ओर से जीवन रक्षक दवाओं, स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों और कुछ चिकित्सा उपकरणों पर कर की दर 12 प्रतिशत/18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत या शून्य कर दी गई है। व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर टैक्स को घटाकर शून्य कर दिया गया है। वहीं, थर्मामीटर और ग्लूकोमीटर सहित नियमित उपयोग की जाने वाली अधिकांश मेडिकल डिवाइस अब 5 प्रतिशत कर दायरे में आएंगी।
इसके अलावा फाइनेंशियल एक्सपर्ट प्रफुल्ल सारदा ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों, शिक्षा, बीमा, डेयरी उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े उत्पादों पर जीएसटी कम करना एक अच्छा कदम है। इससे निम्न मध्यम वर्ग, वेतनभोगी, छोटे व्यवसायी और अन्य लोग आगामी त्योहारों के मौसम में ज्यादा खर्च कर पाएंगे। यह सभी के लिए बड़ी राहत है। कई चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह एक समझदारी भरा राजनीतिक कदम भी है।
Tagsफार्मा इंडस्ट्रीसस्ती होंगी जरूरी मेडिकल डिवाइसPharma industryessential medical devices will be cheaper
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





