व्यापार

महिंद्रा ट्रैक्टर चलाकर पार्टी में लड़की की एंट्री, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ये वीडियो

jantaserishta.com
26 Nov 2021 10:46 AM IST
महिंद्रा ट्रैक्टर चलाकर पार्टी में लड़की की एंट्री, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया ये वीडियो
x

नई दिल्ली: ब्राजील की एक लड़की ने अपने जन्मदिन को दिलचस्प (Birthday Celebration) बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. जिसे देखकर दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी उसके मुरीद हो गए. महिंद्रा ने खुद लड़की के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है.

दरअसल, 15 साल की ये लड़की अपनी बर्थडे पार्टी में ट्रैक्टर लेकर पहुंची थी. लड़की को ट्रैक्टर चलाते देख पार्टी में आए गेस्ट ने ताली बजाकर उसका स्वागत किया. इस दौरान किसी सेलिब्रेटी की तरह लोग लड़की की तस्वीरें खींच रहे थे. यहां दिलचस्प बात ये है कि लड़की जिस ट्रैक्टर को चलाकर पार्टी में पहुंची थी, वो ट्रैक्टर भारतीय कंपनी महिंद्रा (Mahindra Tractor) का है.
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra) के चेयरमैन ने लड़की का वीडियो का शेयर करते हुए लिखा कि हमारे ब्राजील के एक ग्राहक की बेटी ने अपने 15वें जन्मदिन पर अनूठा उत्सव मनाने का फैसला किया. उसे ट्रैक्टर पसंद हैं और वह महिंद्रा ब्रांड से प्यार करती है. इसलिए हमारे डीलर ने लड़की के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उसे एक छोटा ट्रैक्टर दिया है.
बता दें कि ब्राजील की संस्कृति में लड़की के 15वें जन्मदिन को बेहद खास माना जाता है. लोग इसे बेहद उत्साह और उमंग से सेलिब्रेट करते हैं. इस खुशी के मौके पर आनंद महिंद्रा ने ट्रैक्टर की शौकीन लड़की की खुशी को दोगुना कर दिया.
महिंद्रा ने ये भी बताया कि इस लड़की के पिता किसान हैं और महिंद्रा के ग्राहक हैं. वीडियो में दिख रही लड़की महिंद्रा की जीवो रेन्ज (Mahindra Jivo Tractors) का ट्रैक्टर चला रही है, जो भारत समेत दुनिया के कई देशों में काफी पसंद किया जाता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story