व्यापार

विदेशों तक मशहूर हुई भारत के इत्र की सुगंध! न्यूयॉर्क में मेड इन इंडिया परफ्यूम लॉन्च

jantaserishta.com
15 Feb 2022 11:17 AM IST
विदेशों तक मशहूर हुई भारत के इत्र की सुगंध! न्यूयॉर्क में मेड इन इंडिया परफ्यूम लॉन्च
x

Kannauj Perfume Launched: उत्तर प्रदेश का कन्नौज अपने खास तरीके के इत्र के लिए दुनियाभर में मशहूर है. अब अमेरिका में भी कन्नौज के इत्र का डंका बज रहा है. दरअसल, वैलेंटाइन-डे पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के हिस्से के रूप में कन्नौज के 'मेड इन इंडिया' परफ्यूम को न्यूयॉर्क में लॉन्च किया गया. न्यूयॉर्क में भारत के कॉन्सूलेट जनरल ऑफ इंडिया रणधीर जायसवाल ने परफ्यूम 'विकास खन्ना बाय जिघराना' के लॉन्च का अनावरण किया.

परफ्यूम बनाने वाली कंपनी जिघराना ने कहा कि एक भारतीय सांस्कृतिक शख्सियत और निडर बिजनेसमैन विकास खन्ना के साथ उनके पहले परफ्यूम के लिए काम करके बेहद खुशी हो रही है. जायसवाल ने आगे कहा, ''यह संभवत: पहली बार है कि हमारे पास अब यहां कन्नौज (यूपी) से एक भारतीय परफ्यूम होगा. वह भी ऐसे समय में जब हम भारत की आजादी के 75 साल मना रहे हैं.''
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जिघराना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्वप्निल पाठक शर्मा ने कहा, "यहां न्यूयॉर्क में प्रोडक्ट लॉन्च करना सम्मान की बात है. एक छोटे से शहर से आना, यह एक सपने के सच होने जैसा है. अपने शहर को इस तरह के वैश्विक मंच पर पेश करना खुशी की बात है."
जिघराना का नया परफ्यूम लौंग, इलायची, जायफल, चंदन, चमेली और गुलाब जैसे मसालों का एक अनूठा मिश्रण है जो सदियों से भारत की अनूठी महक को बताता आया है. परफ्यूम निर्माता ने कहा कि उन्होंने शुद्ध गुलाब के तेल जैसी कीमती सामग्री का इस्तेमाल किया है. 20 ग्राम गुलाब के तेल को बनाने में लगभग 100 किलोग्राम फूल लगते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story