व्यापार

दिल्ली से शिरडी जा रही फ्लाइट का बदलना पड़ा रास्ता, खराब मौसम के चलते मुंबई की ओर मोड़ा गया

Shiddhant Shriwas
20 May 2022 12:11 AM IST
दिल्ली से शिरडी जा रही फ्लाइट का बदलना पड़ा रास्ता, खराब मौसम के चलते मुंबई की ओर मोड़ा गया
x

जनता से रिश्ता वेबडेसक | नई दिल्ली: स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 953 को खराब मौसम की वजह से रास्ता बदलना पड़ा है। दिल्ली से शिरडी जा रही इस फ्लाइट को मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रियों को मुबंई से शिरडी तक सड़क यातायात के जरिए ले जाने का ऑफर दिया गया है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों, क्रू मेंबर और एयरक्राफ्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया हैबताया जा रहा है कि इसे पहले शिरडी में लैंड कराने की कोशिश की गई, लेकिन खराब मौसम के चलते लैंड नहीं कराया जा सका। ऐसे में पायलट ने फैसला किया कि फ्लाइट को मुंबई की ओर मोड़ दिया जाए। इसके बाद विमान को मुंबई ले जाकर लैंड कराया जा सका।

दिल्ली से इस विमान ने दोपहर करीब 2.50 बजे उड़ान भरी थी, जिसे शाम 4.30 बजे शिरडी उतरना था। मौसम खराब होने के चलते विमान में शिरडी एयरपोर्ट के दो चक्कर लगाए, लेकिन जब लैंडिंग मुमकिन नहीं हो सकी तो उसे मुंबई की ओर मोड़ दिया गया।

वहां से करीब 15 मिनट में विमान मुंबई पहुंच गया और लगभग 4.45 बजे वह मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से यात्री बस के जरिए शिरडी जाएंगे।वैसे तो सुरक्षित लैंडिंग की वजह से यात्रियों ने राहत की सांस ली, लेकिन एयरपोर्ट पर उन्हें काफी परेशानी हुई। यात्रियों को 2 घंटे के सफर के लिए करीब 5 घंटे की मुसीबत झेलनी पड़ी। यात्रियों ने नाराजगी जताई कि उन्हें एयरपोर्ट पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Next Story