व्यापार

फिल्मों में पहले ही दिखा AI का डर

Uma Verma
30 May 2025 7:50 PM IST
फिल्मों में पहले ही दिखा AI का डर
x
प्रौद्योगिकी Technology : अक्सर इस विषय पर चर्चा चलती है कि एआई टूल्स हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। हाल ही में ChatGPT के आदेश ना मानने का मामला सामने आया। इसके बाद लोगों का ध्यान इस बात पर जा रहा है कि एआई टूल्स इंसान के ऊपर हावी भी हो सकते हैं। आज बात उन फिल्मों की कर रहे हैं जो एआई के खतरे को दिखा चुकी है। एआई टूल्स से अपने रोजमर्रा के काम कराने की आदत लोगों को धीरे-धीरे लगती जा रही है।
अभी तक सभी को लग रहा था कि जो काम हम ChatGPT या किसी अन्य टूल को देंगे, तो वो पूरा हो जाएगा या फिर उसे करने का तरीका कम से कम मिल जाएगा। खैर, अब एआई की बगावत का पहला मामला सामने आ चुका है। बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मनमानी और इंसानों पर हावी पड़ने से जुड़ी घटना दिखाई गई है। सवाल खड़ा होता है कि फिल्मों में दिखाई कई चीजें क्या लोगों को आगाह करने के लिए थी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
एआई के खतरे को दिखाने वाली फिल्मों के बारे में जानने से पहले बता दें कि हाल ही में शोधकर्ताओं ने एआई के नाफरमानी का हैरान करने वाला दावा किया है। द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI के बनाए गए o3 मॉडल ने खुद को बंद होने से रोकने यानी शटडाउन की कमांड को नहीं माना। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि भविष्य में एआई लोगों के लिए खतरा बन सकता है। आई रोबोट फिल्म (I Robot)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुविधाजनक ही नहीं, खतरनाक भी साबित हो सकती है। इसका संकेत साल 2004 की आई रोबोट मूवी में दिया गया था। एलेक्स प्रोयास की निर्देशित की कहानी 2035 में शिकागो में सेट की गई है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से बुद्धिमान रोबोट लोगों की जगह लेते हैं और नौकरी के पदों को भरते हैं। इस मूवी की कहानी को रोचकता के साथ फिल्माया गया है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब फिल्म का लीड किरदार डिटेक्टिव डेल स्पूनर (स्मिथ) यूएस रोबोटिक्स के संस्थापक अल्फ्रेड लैनिंग (क्रॉमवेल) की कथित तौर पर बताई जा रही आत्महत्या की जांच करता है। बाद में उसे पता चलता है कि उनकी हत्या के पीछे एक रोबोट जिम्मेदार है।
अनन्या पांडे की CTRL ने दिखाया Ai का खतरा : एआई टूल कितने ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसका उदाहरण अनन्या पांडे की CTRL फिल्म है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं और इसका Ai से क्या लेना-देना है। इसके बारे में जानने से पहले एक नजर फिल्म की कहानी पर जरूर डाल लें। अनन्या पांडे ने फिल्म में नेला का रोल निभाया है। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड जो के साथ मिलकर एक सोशल मीडिया चैनल एंजॉय चलाती है, लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि उसका अफेयर चल रहा है, तो वह ब्रेकअप कर लेती हैं। इसके बाद वह इस दुख से बाहर निकलने के लिए एआई ऐप CTRL का इस्तेमाल करती है। इसमें उनका सहायक एलन होता है, जो अनन्या के किरदार को उसके ब्वॉयफ्रेंड से जिंदगी से हटाने का तरीका बताता है, लेकिन उसे बाद में पता चलता है कि 'जो' असल में गायब हो गया है।
यह मूवी चेतावनी देती है कि डिजिटल युग का असर हमारे रिश्तों और जीवन पर किस तरह से पड़ सकता है अनन्या पांडे ने फिल्म में नेला का रोल निभाया है। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड जो के साथ मिलकर एक सोशल मीडिया चैनल एंजॉय चलाती है, लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि उसका अफेयर चल रहा है, तो वह ब्रेकअप कर लेती हैं। इसके बाद वह इस दुख से बाहर निकलने के लिए एआई ऐप CTRL का इस्तेमाल करती है। इसमें उनका सहायक एलन होता है, जो अनन्या के किरदार को उसके ब्वॉयफ्रेंड से जिंदगी से हटाने का तरीका बताता है, लेकिन उसे बाद में पता चलता है कि 'जो' असल में गायब हो गया है। यह मूवी चेतावनी देती है कि डिजिटल युग का असर हमारे रिश्तों और जीवन पर किस तरह से पड़ सकता है
Next Story