व्यापार
सेबी के सेकेंडरी मार्केट पैनल की अगली बैठक में एफएंडओ नियमों के प्रभावों पर हो सकती है चर्चा
jantaserishta.com
23 April 2025 2:21 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सेकेंडरी मार्केट पैनल की अगली बैठक 7 मई को हो सकती है और इस बैठक में फ्यूचर और ऑप्शन (एफएंडओ) ट्रेडिंग को कम करने के लिए लागू किए गए नियमों पर चर्चा की जा सकती है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बैठक का एजेंडा फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन कमेटी के सदस्य एफएंडओ ट्रेडिंग को कम करने लागू किए गए नियमों पर चर्चा कर सकते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि नए एफएंडओ नियमों का असर दिख रहा है और अब नए अंकुश लगाने की संभावना काफी कम है।
सत्रों ने रिपोर्ट में बताया कि बैठक में नए नियमों के प्रभाव और क्या इससे वांछित उद्देश्य हासिल हुआ है या नहीं, इस पर चर्चा की जा सकती है। बाजार नियामक ने 25 फरवरी को इक्विटी डेरिवेटिव्स मार्केट में ओपन इंटरेस्ट की कैलकुलेशन करने के लिए 'फ्यूचर इक्विवेलेंट' पद्धति अपनाने का प्रस्ताव रखा, जिससे शेयरों में हेरफेर और फिर उन्हें बैन में जाने से रोका जा सके।
ओपन इंटरेस्ट की कैलकुलेशन करने के लिए 'फ्यूचर इक्विवेलेंट' पद्धति का सुझाव नोशन वैल्यू आधारित पद्धति की जगह दिया गया था। बाजार नियामक ने मार्केट-वाइड पॉजिशन लिमिट्स या एमडब्ल्यूपीएल के संबंध में भी बदलाव का सुझाव दिया, जो यह तय करता है कि किसी शेयर में कितना कारोबार हो सकता है।
इससे पहले, पिछले साल अक्टूबर में सेबी ने एफएंडओ ट्रेडिंग वॉल्यूम को कम करने के लिए कई और प्रावधान भी पेश किए गए थे। इन प्रावधानों में साप्ताहिक ऑप्शन एक्सपायरी को हर एक्सचेंज में एक तक सीमित करना, ऑप्शन खरीदारों से प्रीमियम का एडवांस कलेक्शन, इंट्राडे मार्केट मॉनिटरिंग और कॉन्ट्रैक्ट साइज में बदलाव और एक्सपायरी के दिन सेफ ट्रेडिंग शामिल थीं।
रिपोर्ट में बताया गया कि इस बैठक में एफएंडओ सेगमेंट में रिटेल निवेशकों के प्रवेश से संबंधित किसी विषय पर कोई चर्चा नहीं की जाएगी। 31 मार्च को सेबी की बोर्ड मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तुहिन कांत पांडे ने कहा था कि नियामक रिटेल निवेशकों के प्रवेश को प्रतिबंधित नहीं कर सकता है, क्योंकि यह एक कठोर दृष्टिकोण होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





