
x
जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक… देशभर से लोग आकर दिल्ली- NCR में रहते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक… देशभर से लोग आकर दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं. यहां काम करते हैं. हर कोई चाहता है कि उनका यहां अपना एक आशियाना हो, अपने सपनों का एक घर हो. इसके लिए दो ऑप्शन होते हैं. या तो फ्लैट खरीदा जाए या फिर अपनी जमीन लेकर मन मुताबिक घर बनवाया जाए.
अगर आप भी ऐसी चाहत रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दिल्ली से सटे नोएडा में जमीनें बिक रही हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नोएडा के अलग अलग सेक्टर में टोटल 341 प्लॉट्स के लिए स्कीम निकाली गई है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (NOIDA) ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखने का निर्णय लिया है.
नोएडा विकास प्राधिकरण के मुताबिक, इन 341 प्लॉट्स के लिए आवेदन से लेकर आवंटन तक की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है. इन प्लॉट्स के लिए बोली भी ऑनलाइन ही लगानी होगी. अधिकारियों के मुताबिक, नीलामी प्रक्रिया में शामिल इन 341 प्लॉट्स में वे प्लॉट भी शामिल हैं, जिन्हें किसी कारणवश लोग सरेंडर कर चुके हैं.
12 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
नोएडा अथॉरिटी की बेवसाइट पर जारी किए विज्ञापन के मुताबिक, प्लॉट लेने के इच्छुक लोगों ने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस योजना के तहत 341 प्लॉट्स का आवंटन किया जाएगा. नोएडा शहर में प्लॉट की इस नीलामी प्रक्रिया में सबसे बड़ा प्लॉट 450 वर्ग मीटर तक का है. आवेदन प्रक्रिया के मुताबिक, इन प्लॉटों खरीदने के लिए आवेदक 21 जनवरी को शुरू कर दी गई है. इच्छुक लोग 12 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
ऐसे पूरी होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी संतोष कुमार के मुताबिक, 341 प्लॉट्स की इस स्कीम में आवेदन से लेकर आवंटन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी. प्राधिकरण की ओर से आवेदन करने के बाद नीलामी से जुड़ी हर जानकारी आवेदक के मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएगी.
आवेदन करते समय आप जो ईमेल डालेंगे, उस पर भी तमाम जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. प्राधिकरण का कहना है कि उनकी हर संभव कोशिश होगी कि आवेदक को प्राधिकरण के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़े. आवेदन करने वाले हर व्यक्ति को नोएडा प्राधिकरण की ओर से एक यूजरआइडी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके जरिये वे पूरी नीलामी प्रक्रिया देख पाएगा.
नोएडा के इन सेक्टरों में उपलब्ध हैं प्लॉट
नोएडा सेक्टर- 31
नोएडा सेक्टर-39
नोएडा सेक्टर- 41
नोएडा सेक्टर- 43
नोएडा सेक्टर- 44
नोएडा सेक्टर- 46
नोएडा सेक्टर- 47
नोएडा सेक्टर- 49
नोएडा सेक्टर- 51
नोएडा सेक्टर- 52
नोएडा सेक्टर- 53
नोएडा सेक्टर- 70
नोएडा सेक्टर- 72
नोएडा सेक्टर- 92
नोएडा सेक्टर- 99
नोएडा सेक्टर- 105
नोएडा सेक्टर- 108
नोएडा सेक्टर- 122
Next Story





