व्यापार

20 लाख के अंदर आती हैं देश की सबसे शानदार SUV कारें

Subhi
3 Oct 2022 10:41 AM IST
20 लाख के अंदर आती हैं देश की सबसे शानदार SUV कारें
x
त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और हमारे लिए नई चीजें खरीदने का यह अच्छा समय है। अगर आप भी इस दशहरा, दिवाली नई एसयूवी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके पास ढेर सारे ऑप्शंस हैं।

त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और हमारे लिए नई चीजें खरीदने का यह अच्छा समय है। अगर आप भी इस दशहरा, दिवाली नई एसयूवी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके पास ढेर सारे ऑप्शंस हैं। हालांकि, इन गाड़ियों की वेटिंग पीरिड भी हे लेकिन अन्य गाड़ियों की तुलना में काफी कम। आइये जानते हैं 20 लाख के अंदर आने वाली कारों के बार में और उनके वेटिंग पीरियड्स।

रेनॉल्ट काइगर- लगभग 1.5 महीने

निसान मैग्नाइट- लगभग 2 महीने

टाटा नेक्सन- लगभग 2 महीने

हुंडई वेन्यू- लगभग 2 महीने

महिंद्रा बोलेरो नियो- लगभग 1 महीना

निसान किक्स- लगभग 2 महीने

फॉक्सवैगन ताइगुन- लगभग 1 महीना

टाटा हैरियर- लगभग 1.5 महीने

टाटा सफारी- लगभग 1.5 महीने

हुंडई अल्कज़ार- लगभग 2 महीने

सबसे सस्ती SUV, Renault Kiger, की वेटिंग पीरियड लगभग 1.5 महीने है। बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई जैसे शहरों में, आप इसे एक महीने में घर ले सकते हैं। इस गाड़ी को इंडियन मार्केट में काफी प्यार मिलता है, क्योंकि किफायती कीमत में इसमें काफी एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

फॉक्सवैगन ताइगुन सबसे आसान उपलब्ध कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसका औसत वेटिंग पीरियड लगभग एक महीने है। अधिकांश शहरों में, आप इसे लगभग एक महीने में डिलीवर कर सकते हैं।

आखिरी में Hyundai Alcazar है, जो मूल रूप से Creta का 7 सीटर संस्करण है। तो जो लोग क्रेटा चाहते हैं और दो अन्य सीटों की जरूरत नहीं है वो लोग अल्काज़र पर एक नज़र डाल सकते हैं। बेंगलोर और मुंबई को छोड़कर अधिकांश शहरों में अल्कज़ार के लिए दो महीने का इंतजार है।


Next Story