व्यापार

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने दी बड़ी राहत, करोड़ों ग्राहक घर बैठे करा सकेंगे नॉमिनी का रजिस्ट्रेशन, जाने कैसे?

jantaserishta.com
4 Feb 2021 10:48 AM IST
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने दी बड़ी राहत, करोड़ों ग्राहक घर बैठे करा सकेंगे नॉमिनी का रजिस्ट्रेशन, जाने कैसे?
x

दिल्ली: अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं और अभी तक आपने अपने खाते में नॉमिनी का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो आपको एसबीआई ने बड़ी सौगात दे दी है. एसबीआई ने नॉमिनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है. इसका मतलब ये होगा कि अब ग्राहकों को बैंक नहीं जाना पड़ेगा.

हर खाताधारक को मिलेगी सुविधा
SBI ने ट्वीट कर कहा है कि अगर आपके अकाउंट में नॉमिनी डिटेल्स (SBI nominee registration) नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह काम अब घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके अलावा यह सुविधा हर एसबीआई ब्रांच में भी उपलब्ध है. ट्वीट के मुताबिक, अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आपका सेविंग या करेंट अकाउंट (SBI Saving Accounts) है, फिक्स्ड या रेकरिंग डिपॉजिट (RD)है तो घर बैठे नॉमिनी को रजिस्टर किया जा सकता है.
Netbanking के जरिए कैसे अपडेट करें नॉमिनी
अगर आप एसबीआई की नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो एसबीआई की वेबसाइट onlinesbi.com. पर विजिट करें. इसके बाद रिक्वेस्ट एंड इन्क्वॉयरी विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा. उसके बाद आपके सामने कई विकल्प खुल जाएंगे, जिसमें से ऑनलाइन नॉमिनेशन का विकल्प चुनना है. अगर एसबीआई में आपके एक से ज्यादा अकाउंट हैं तो वह डिटेल्स सामने आ जाएगी. सही विकल्प का चयन करने के बाद नॉमिनी की डिटेल्स भरनी है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद नॉमिनी का नाम जुड़ जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story