व्यापार
देश की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी जल्द होगी लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
Shubhra Nandy
26 Dec 2020 3:59 PM IST

x
इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ी है. मेंटेनेंस पर कम खर्चे और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलने की वजह से हर कोई इसी सेग्मेंट में अपनी रुचि दिखा रहा है
जनता से रिश्ता वेबडेसक| इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ी है. मेंटेनेंस पर कम खर्चे और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलने की वजह से हर कोई इसी सेग्मेंट में अपनी रुचि दिखा रहा है और यही कारण है कि कार निर्माता कंपनियां भी लगातार कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने में लगी हुई हैं. अब इसी कड़ी में फ्रांस की जानी-मानी कार निर्मात कंपनी Renault भी भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने जा रही है जिसका नाम Kiger है.
रिपोर्ट्स की मानें तो लॉन्च होने के बाद यह अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती एसयूवी होगी जिसकी शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपये तक हो सकती है. वर्तमान में भारत में हाल ही में लॉन्च हुई Nissan Magnite सबसे किफायती एसयूवी है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 4.99 लाख रुपये है, लेकिन 1 जनवरी 2021 कंपनी इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी करने जा रही है.
Kiger का इंजन और फीचर्स
Renault के इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.0 लीटर का नेचुरल एस्पायर्ड और टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है. इसका नेचुरल एस्पायर्ड इंजन 72ps की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा, तो वहीं इसका टर्बो इंजन 100ps की पावर और 160nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा. इसके अलावा इस कार में 8 इंच के ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वॉयस रिकॉग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी, पुश बटन स्टार्ट एंड स्टॉप और ऑटोमेटिक क्लायमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. कीमत की बात करें तो यह कार आपको 5 लाख से 9 लाख रुपते तक में मिलेगी.
Next Story





