व्यापार

48MP कैमरे वाला अब तक का सबसे सस्ता फोन हुआ लॉन्च, मिलेगा दमदार बैटरी

Shubhra Nandy
12 Jun 2021 10:26 AM IST
48MP कैमरे वाला अब तक का सबसे सस्ता फोन हुआ लॉन्च, मिलेगा दमदार बैटरी
x
टेक्नो (Tecno) ने अपने सेगमेंट में एक और नया स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 7T (Tecno Spark 7T) लॉन्च कर दिया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| G टेक्नो (Tecno) ने अपने सेगमेंट में एक और नया स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 7T (Tecno Spark 7T) लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे खास बात 9 हज़ार से भी कम कीमत में 48 मेगापिक्सल AI रियर कैमरा है, साथ ही ये फोन सस्ते दाम में वीडियो बुके, टाइम लैप्स, स्लो मोशन, AI पोर्टेट, स्माइल शॉट जैसे फीचर्स प्रदान करता है. इसके अलावा भी टेक्नो स्पार्क 7T कई खूबियों के साथ आता है, जिसकी पहली सेल 15 जून को रखी जाएगी, जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे अमेज़न पर शुरू होगी.

फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है. लेकिन लॉन्च ऑफर में कंपनी इस फोन को सेल के पहले दिन 1 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट देगी.
टेक्नो के इस फोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन फोन में 720x1600 पिक्सल है. इसके डिस्प्ले का अस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.34% है. फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन और थोड़ी थिक बेजल्स के साथ आता है. ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड HiOS 7.6 पर काम करता है. प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट ऑफर कर रही है, जो हाइपर इंजन टेक्नॉलजी के साथ आता है.
सस्ते फोन में 48 मेगापिक्सल कैमरा
कंपनी ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. कैमरे के तौर पर इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक AI लेंस भी शामिल है. सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.
पावर के लिए इस फोन में ग्राहकों को 6000mAh की बैटरी मिलेगी. फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 36 दिन तक का स्टैंड बाय टाइम, 41 घंटे तक का कॉलिंग टाइम, 18 घंटे की वेब ब्राउजिंग और 29 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक ऑफर करती है.


Next Story