केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, पल्स ऑक्सीमीटर और बीपी मशीन के दामों में भारी गिरावट का अनुमान

नई दिल्ली. केंद्र सरकार का नया कदम आम आदमी के लिए राहत लेकर आया है. सरकार ने शनिवार को पल्स ऑक्सीमीटर (Pulse Oximeter), ब्लड प्रेशर नापने की मशीन (Blood Pressure Monitoring Machine) समेत 5 मेडिकल डिवाइस पर ट्रेड मार्जिन (Trade Margin) यानी सीमित करने का फैसला किया है. इसके चलते इन मशीनों की कीमतों में भारी गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है. खबर है यह सीमा 20 जुलाई से लागू हो जाएगी. इस बात की जानकारी रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने शनिवार को दी है. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





