व्यापार

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए शानदार रहा बजट, मिलेंगे ज्यादा मौके

jantaserishta.com
2 Feb 2026 4:00 PM IST
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए शानदार रहा बजट, मिलेंगे ज्यादा मौके
x
नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026 कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहा है। इसमें कई ऐसे ऐलान किए गए हैं, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को प्राथमिकता मिलेगी और वे मुख्यधारा में आ पाएंगे। बजट 2026 में सबसे बड़ा ऐलान 15,000 सेकेंडरी स्कूल और 500 कॉलेज में एवीजीसी (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और कॉमिक्स) कंटेंट क्रिएटर्स लैब्स की स्थापना करना है। इसे छात्रों में डिजिटल कहानी कहने, विजुअल डिजाइन और कंटेंटे क्रिएशन स्किल को बढ़ावा देने का अब तक का सबसे बड़ा औपचारिक ऐलान माना जा रहा है।
एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर्स लैब्स से छात्र स्कूल और कॉलेज के दौरान ही कंटेंट क्रिएट करने के लिए जरूरी स्किल जैसे एडिटिंग और थंबनेल बनाना आदि सीख पाएंगे। बजट 2026 में ट्रैवल, कल्चर, इतिहास और शिक्षा में काम करने वाले क्रिएटर्स के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्कीम लॉन्च की गई।
इसका उद्देश्य भारत के कल्चर, इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों को डिजिटल रूप से संजोना है। इससे रील, शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और डॉक्यूमेंट्री की मांग बढ़ेगी। बजट में पूर्वी भारत में एक नया नेशनल डिजाइन इंस्टीट्यूशन स्थापित करने के प्रस्ताव दिया गया है। इससे अधिक प्रशिक्षित डिजाइनर, यूआई/यूएक्स विशेषज्ञ और ब्रांड रणनीतिकार बाजार में प्रवेश करेंगे।
आईआईएम के साथ एक सुनियोजित कार्यक्रम के माध्यम से 10,000 पर्यटक गाइडों के कौशल विकास से क्रिएटर्स और गाइडों के बीच साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, लोथल, धोलावीरा, सारनाथ और लेह पैलेस सहित 15 पुरातात्विक स्थलों पर गहन कहानी कहने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे रिसर्च आधारित या विजुअल-फर्स्ट कंटेंट में विशेषज्ञता रखने वाले क्रिएटर्स के लिए अवसर बढ़ेंगे।
इसके अलावा, बजट में 1,476.83 करोड़ रुपए इन्फॉर्मेशन और पब्लिसिटी और 2,750.19 करोड़ रुपए ब्रॉडकास्टिंग के लिए आवंटित किए गए हैं। आम तौर पर देखा जाता है कि इस राशि का एक हिस्सा कंटेंटे क्रिएशन इंडस्ट्री में भी आता है, जिससे देश के कंटेंट क्रिएटर्स को मजबूती मिलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story