व्यापार

सबसे बड़ी डेयरी कंपनी का कारनामा, विज्ञापन पर मचा बवाल, किया ये काम!

jantaserishta.com
15 Dec 2021 4:38 PM IST
सबसे बड़ी डेयरी कंपनी का कारनामा, विज्ञापन पर मचा बवाल, किया ये काम!
x
विज्ञापन में महिलाएं बनी गाय!

नई दिल्ली: साउथ कोरिया (South Korea) की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी पर आरोप लगा है कि उनके विज्ञापन में महिलाओं (Women) की तुलना गायों (Cows) से की गई. विज्ञापन प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. आखिर में डेयरी फर्म को अपने विज्ञापन के लिए माफी मांगनी पड़ी. आइए जानते हैं पूरा मामला..

'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं की तुलना गायों से करने वाले एक विज्ञापन को प्रसारित करने के बाद साउथ कोरियाई डेयरी फर्म सियोल मिल्क (Seoul Milk) को माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा है. सियोल मिल्क देश का सबसे बड़ा दूध ब्रांड है.
दरअसल, सियोल मिल्क के 37-सेकंड के विज्ञापन में, एक आदमी वीडियो कैमरे के साथ जंगलों में शूटिंग करता दिखाई देता है. विज्ञापन में वह चुपके से महिलाओं को एक जलधारा से पानी पीते हुए फिल्माता नजर आ रहा है. लेकिन जैसे ही वो उनके पास जाता है, महिलाएं गाय में बदल जाती हैं.
डेयरी फर्म का विज्ञापन "स्वच्छ पानी, जैविक चारा, 100% शुद्ध सियोल दूध. चोंगजांग की सुखद प्रकृति में एक जैविक खेत से जैविक दूध." टैगलाइन के साथ समाप्त होता है.
सियोल मिल्क ने माफी मांगी
इस विज्ञापन में महिलाएं स्वच्छ पानी, हरी पत्तियां, प्राकृतिक वातावरण में नजर आ रही हैं. लेकिन अगले ही पल ये सभी गायों के रूप में बदल जाती हैं. इसी को लेकर सियोल मिल्क पर आरोप है कि उन्होंने अपने विज्ञापन में महिलाओं की तुलना गायों से की है. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने माफी मांग ली है.
अपनी माफी में सियोल मिल्क ने कहा- 'सियोल मिल्क के आधिकारिक YouTube चैनल पर 29 नवंबर को अपलोड किए गए हमारे दूध विज्ञापन वीडियो को देखकर असहज महसूस करने वाले सभी लोगों से हम तहे दिल से माफी मांगते हैं. हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और भविष्य में ऐसी चीजों को रोकने के लिए और अधिक सावधानी से कदम उठाएंगे. हम उन सभी उपभोक्ताओं से माफी मांगते हैं जिन्होंने इस विज्ञापन से असहज महसूस किया." फिलहाल विज्ञापन को कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल से हटा दिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story