व्यापार

ब्लू डायमंड की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

jantaserishta.com
17 Feb 2022 12:35 PM IST
ब्लू डायमंड की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
x
देखें वीडियो।

Blue Diamond Auction: एक नीले हीरे (Blue Diamond) की नीलामी 359 करोड़ रुपये में होने का अनुमान है. कहा जा रहा है कि ये ब्लू डायमंड की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी हो सकती है. ये ब्लू डायमंड जिसे डी बीयर्स कलिनन ब्लू (De Beers Cullinan Blue) के नाम से जाना जाता है, 15.10 Carat का है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अत्यंत दुर्लभ ब्लू डायमंड को अप्रैल में Hong Kong Luxury Week Sales में फाइन आर्ट्स कंपनी Sotheby's द्वारा नीलामी के लिए पेश किया जाएगा. इसकी कीमत 48 मिलियन डॉलर (359 करोड़ रुपये) आंकी गई है.
Sotheby's के एशिया हेड ने कहा- 'बाजार में किसी भी प्रकार के नीले हीरे दुर्लभ हैं, लेकिन यह हीरा (De Beers Cullinan Blue) दुर्लभ से दुर्लभतम है.'
यह डायमंड पहली बार अप्रैल 2021 में दक्षिण अफ्रीका के Cullinan खदान में खोजा गया था, जो दुर्लभ नीले रत्नों की खोज के लिए दुनिया के सबसे दुर्लभ स्थानों में से एक है. फिलहाल, Sotheby's अप्रैल में अपनी हांगकांग लग्जरी वीक सेल के दौरान डी बीयर्स कलिनन ब्लू डायमंड की नीलामी करने के लिए तैयार है.
15.10 कैरेट का स्टेप-कट ये हीरा नीलामी में प्रदर्शित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा और चमकीला नीला हीरा है. जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका (जीआईए) ने इसे अब तक का सबसे बड़ा आंतरिक रूप से दोषरहित स्टेप-कट ज्वलंत नीला हीरा बताया है.
Sotheby's के अनुसार, नीलामी में अभी तक 10 कैरेट से अधिक के केवल पांच हीरे ही आए हैं, जिनमें से कोई भी 15 कैरेट से अधिक नहीं था. लेकिन De Beers Cullinan Blue डायमंड अपने आप में बेहद खास है. ये 15.10 Carat डायमंड का है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story