व्यापार

चीन में Tesla की बिक्री लगातार आठवें महीने गिरी

Riyaz Ansari
4 Jun 2025 10:38 PM IST
चीन में Tesla की बिक्री लगातार आठवें महीने गिरी
x

Business बिजनेस:Tesla की चीन में बनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री मई में लगातार आठवें महीने गिरावट का शिकार हुई। China Passenger Car Association के आंकड़ों के अनुसार, Model 3 और Model Y की घरेलू और निर्यात सहित कुल 61,662 यूनिट्स की डिलीवरी हुई, जो पिछले साल की तुलना में 15% कम है।

हालांकि अप्रैल की तुलना में इसमें 5.5% की हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन कंपनी की कुल बिक्री अब भी दबाव में है। पुरानी हो चुकी मॉडल रेंज और CEO एलन मस्क की राजनीतिक गतिविधियों ने यूरोप में भी खरीदारों की रुचि कम कर दी है।Tesla ने चीन में बिक्री बढ़ाने के लिए स्मार्ट ड्राइविंग फीचर ट्रांसफर की सुविधा और ग्रामीण क्षेत्रों में EV को बढ़ावा देने वाले सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने जैसे प्रयास किए हैं



Next Story
null