व्यापार

टेस्ला ने भारत में लॉन्च किया पहला चार्जिंग स्टेशन

jantaserishta.com
4 Aug 2025 4:04 PM IST
टेस्ला ने भारत में लॉन्च किया पहला चार्जिंग स्टेशन
x
मुंबई: दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने सोमवार को भारत में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन लॉन्च कर दिया है। अमेरिकी ईवी कंपनी ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के वन बीकेसी में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है।
एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "मुंबई के वन बीकेसी में टेस्ला का सुपरचार्जर अब लाइव हो गया है।" नए चार्जिंग स्टेशन में चार वी4 सुपरचार्जिंग स्टॉल (डीसी फास्ट चार्जर) और चार एसी डेस्टिनेशन चार्जर हैं।
टेस्ला के सुपरचार्जिंग स्टॉल 250 किलोवाट की अधिकतम चार्जिंग स्पीड प्रदान करेंगे, जिसकी कीमत 24 रुपए प्रति किलोवाट घंटा होगी, जबकि डेस्टिनेशन चार्जर 14 रुपए प्रति किलोवाट घंटा की दर से 11 किलोवाट तक की चार्जिंग प्रदान करेंगे।
इससे पहले जुलाई के मध्य में टेस्ला ने मुंबई के बीकेसी में देश का पहला शोरूम खोला था। टेस्ला अपने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के तहत सितंबर के अंत तक मुंबई में तीन और चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना बना रही है। ये चार्जिंग स्टेशन नवी मुंबई, ठाणे और लोअर परेल में स्थापित किए जाएंगे।
इस कदम का उद्देश्य भारत की आर्थिक राजधानी में टेस्ला के प्रीमियम ग्राहकों को बढ़ावा देना और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में वृद्धि करना है। मौजूदा समय में टेस्ला का मॉडल वाई बिक्री के लिए भारत में मौजूदा है। मॉडल वाई के दो संस्करण हैं, जिसमें पहला लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव मॉडल है, जिसकी शुरुआती कीमत 67.89 लाख रुपए है और दूसरा रियर-व्हील ड्राइव मॉडल है जिसकी कीमत 59.89 लाख रुपए है।
दोनों मॉडलों को पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में चीन की शंघाई गिगाफैक्ट्री से आयात किया जा रहा है। 2025 की तीसरी और चौथी तिमाही में डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। बीकेसी में शोरूम के पास एक सर्विस सेंटर स्थापित करने के लिए, टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के कुर्ला पश्चिम में 24,500 वर्ग फुट जगह भी लीज पर ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story