व्यापार

टेक महिंद्रा का दूसरा सबसे बड़ा सौदा, 2800 करोड़ रुपए में यूरोप की आईटी कंपनी को खरीदा

jantaserishta.com
18 Jan 2022 3:17 PM IST
टेक महिंद्रा का दूसरा सबसे बड़ा सौदा, 2800 करोड़ रुपए में यूरोप की आईटी कंपनी को खरीदा
x

नई दिल्ली: महिंद्रा समूह (Mahindra Group) की आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने यूरोपीय कंपनी Com tec Co IT (CTC) की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है. इसके अलावा टेक महिंद्रा ने दो अन्य आईटी कंपनियों (IT Companies) में भी 25 फीसदी हिस्सेदारी की खरीद की है. यह पूरा सौदा 330 मिलियन यूरो (करीब 2,800 करोड़ रुपये) में पूरा हुआ.

टेक महिंद्रा ने इस सौदे की जानकारी सोमवार को दी. कंपनी ने बताया कि CTC की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का सौदा 310 मिलियन यूरो (करीब 2,600 करोड़ रुपये) में हुआ है. इसके अलावा SWFT और Surance Platform में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए टेक महिंद्रा ने 20 मिलियन यूरो का खर्च किया है. SWFT और Surance Platform भी CTC के फाउंडिंग ग्रुप का हिस्सा हैं.
सीटीसी अभी Latvia और Belarus में डेवलपमेंट सेंटर के साथ यूरोप में काम कर रही है. कंपनी इंश्योरेंस और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर को आईटी सॉल्यूशंस देती है. टेक महिंद्रा ने कहा कि इस सौदे से उसे दुनिया भर में इंश्योरेंस सेक्टर में पैर पसारने में मदद मिलेगी. कंपनी को यह उम्मीद भी है कि इस सौदे से वह ग्लोबल इंश्योरेंस इंडस्ट्री के पोटेंशियल का बेहतर तरीके से लाभ उठा सकेगी.
यह टेक महिंद्रा का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा सौदा है. इससे पहले कंपनी ने अप्रैल 2010 में सत्यम (Satyam) का अधिग्रहण किया था, जो टेक महिंद्रा का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है. घोटाले के बाद विवादों में आई सत्यम कंपनी को खरीदने के बाद आईटी सेक्टर में महिंद्रा की उपस्थिति लगातार मजबूत हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story