व्यापार

TCL ने लॉंच किया TCL Stylus 5G स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
6 Jun 2022 5:55 AM GMT
TCL ने लॉंच किया TCL Stylus 5G स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स
x
TCL ने अपना नया स्मार्टफोन TCL Stylus 5G लॉंच किया है। अपने नाम अनुसार यह फोन Stylus के साथ ही आता है। अन्य stylus वाले फोन के समान ही इससे भी आप ड्राइंग करना , नोट्स लेना आदि सभी काम कर सकते हैं।

TCL ने अपना नया स्मार्टफोन TCL Stylus 5G लॉंच किया है। अपने नाम अनुसार यह फोन Stylus के साथ ही आता है। अन्य stylus वाले फोन के समान ही इससे भी आप ड्राइंग करना , नोट्स लेना आदि सभी काम कर सकते हैं। यह फोन फिलहाल अमेरिका में लॉंच किया गया है। इस फोन को काले रंग में ही बाज़ार में उतारा गया है। वहाँ इसकी कीमत 258 डॉलर (20,000 रुपये) रखी गई है। अमेरिका में T-Mobile की वेबसाइट पर ये फोन बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि भारत में यह कब लॉंच होगा इसकी अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

TCL Stylus 5G के खास फीचर्स

1 डिस्प्ले - TCL Stylus 5G की 6.81 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1080 x 2460 पिक्सल का रेजोल्यूशन है और आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है।

2 प्रोसेसर – कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 700 5G प्रोसेसर लगाया है।

3 रैम और स्टोरेज – इसमें 4GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही 2TB तक expandable मेमोरी का ऑप्शन भी दिया गया है।

4 कैमरा – इस स्मार्टफोन में 4 कैमरें मिलते हैं। 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा लगाया गया है। वहीं फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

5 ओएस – यह Android 12 के साथ लॉंच हुआ है।

6 बैटरी- इसमें 4000 MAH की बैटरी लगी हुई है। इसके साथ ही 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी इसमें दिया गया है।

7 अन्य फीचर्स – यह 5G फोन है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर भी हैं। इसके साथ ही 3.5mm जैक, स्टाइलस स्लॉट, ब्लूटूथ, वाई फ़ाई जैसे सभी फीचर भी शामिल हैं। इसका वजन 213 ग्राम है।

Next Story