
टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती और छोटी कार Tiago के नए अवतार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी पिछले कुछ दिनों से Tiago 2026 से जुड़ी जानकारियां शेयर कर रही थी. Tata Tiago सेगमेंट की पहली कार है, जो पेट्रोल, सीएनजी और ईवी पावरट्रेन के साथ आती है. पुरानी टियागो की कीमत 4.6 लाख रुपये से शुरू होती है, कंपनी ने नई कार की कीमत को भी 5 लाख से कम रखा है.
कंपनी ने इवेंट में बताया कि कार को पहले से ज्यादा सेफ बनाया गया है. इसका एक डेमो भी कंपनी ने जारी किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि रियल वर्ल्ड में अगर टाटा टियागो का एक्सीडेंट होता है, तो क्या होगा. कंपनी ने डुअल इम्पैक्ट एक्सीडेंट दिखाया है. Tata Tiago 2026 को कंपनी ने 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत कार के बेस वेरिएंट की है. पेट्रोल टॉप वेरिएंट की कीमत 7.29 लाख रुपये एक्स शोरूम है. वहीं टाटा टियागो सीएनजी की कीमतें 5.79 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं और 7.99 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.
जबकि टाटा टियागो ईवी 2026 की कीमतें 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है. टियागो ईवी को BaaS के तहत भी खरीदा जा सकता है. बैटरी एज सर्विस के तहत टाटा टियागो ईवी की कीमतें 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है.
नई टियागो को पहले से बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसें कई बदलाव किए हैं. कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे. इसके अलावा कार को सेफ बनाने के लिए हाई स्ट्रेंथ मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी की मानें, तो इस कार को ऐसे डिजाइन किया गया है कि इसे खराब रास्तों पर चलाया जा सकेगा.





