व्यापार

Tata Safari Dark Edition: आज से नए अवतार में टाटा सफारी, दमदार SUV है नेताजी की पसंदीदा गाड़ी

jantaserishta.com
17 Jan 2022 10:21 AM IST
Tata Safari Dark Edition: आज से नए अवतार में टाटा सफारी, दमदार SUV है नेताजी की पसंदीदा गाड़ी
x

Tata Safari Dark Edition Latest Update: टाटा मोटर्स (Tata Motors) सोमवार को अपनी लोकप्रिय एसयूवी (SUV) टाटा सफारी (Tata Safari) का डार्क एडिशन लॉन्च करने वाली है. भारत में नेताओं के बीच काफी पसंद की जाने वाली इस कार के नए एडिशन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कहा जा रहा है कि कंपनी ने इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर तक कई बदलाव किए हैं.

टाटा मोटर्स इससे पहले Altroz, Nexon, Nexon EV और Harrier को डार्क एडिशन में उतार चुकी है. इन सभी के डार्क एडिशन में कंपनी ने कई नए अपडेट किए थे. इसी के आधार पर यह उम्मीद की जा रही है कि Tata Safari Dark Edition में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे. खबरों की मानें तो इसमें भी वही Oberon Black Colour देखने को मिल सकता है, जो Harrier के डार्क एडिशन में है.
खबरों के अनुसार, एक्सटीरियर में ग्रिल तथा हेडलाइट और खिड़कियों के चारों तरफ ग्लॉस ब्लैक पेंट शेड का इस्तेमाल किया गया है. 18 इंच एलॉय व्हील्स के भी ब्लैक कलर में आने के अनुमान हैं. इंटीरियर में केंबिन में ऑल-ब्लैक थीम के इस्तेमाल का अनुमान है. यह पहली बार होगा, जब सफारी के किसी वेरिएंट में इंटीरियर में ब्लैक कलर का इस्तेमाल होगा. इससे पहले के सारे वेरिएंट स्टैंडर्ड, एडवेंचर और गोल्ड में इंटीरियर में या तो White या Beige कलर का इस्तेमाल हुआ है.
कीमत की बात करें तो Safari Dark Edition मौजूदा टॉप वेरिएंट Tata Safari Gold से महंगी हो सकती है. इसी हिसाब से इसमें फीचर अपग्रेडेशन भी किया गया है. डार्क एडिशन के XZ और XZ+ जैसे ट्रिम पर बेस्ड होने की उम्मीद है. इसमें कंपनी की ओर से 8.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जर, जेबीएल ऑडियो सिस्टम, 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए जा सकते हैं.
इंजन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 170hp क्षमता वाली 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है. टाटा सफारी के स्टैंडर्ड एडिशन में इसी इंजन का इस्तेमाल हुआ है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ऑप्शन दिए जा सकते हैं. बाजार में इसकी टक्कर हाल ही में लॉन्च Mahindra XUV700, MG Hector Plus और Hyundai Alcazar जैसी कारों से होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story