व्यापार

बिना बताए नेक्सन EV से टाटा ने हटा दिया ये पार्ट, कीमत में नही किया कोई बदलाव

Admin Delhi 1
8 Nov 2022 1:01 PM GMT
बिना बताए नेक्सन EV से टाटा ने हटा दिया ये पार्ट, कीमत में नही किया कोई बदलाव
x

मुंबई: देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी में कुछ बदलाव किए हैं। या यूं कहा जाए की कंपनी ने इसमें कोस्ट कंटिंग का काम किया है। दरअसल, इस इलेक्ट्रिक SUV की मोटर को कवर की मदद से ढका जाता है। ये कवर प्लास्टिक मेटल या हाइब्रिड मटेरियल का बना होता है। ये कवर मोटर को धूल या दूसरी गंदगी से बचाता है। हालांकि, कंपनी ने अब नेक्सन EV के कुछ वैरिएंट से इस कवर को हटा दिया है। कवर को हटाने को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। इसे हटाने का कारण भी नहीं बताया है। इस कवर को अब एक्सेसरीज के पार्ट में शामिल किया गया है। कंपनी ने जिन वैरिएंट से कवर को हटाया है उसमें XM, XZ+ जेट, XZ+ और XZ+ डार्क एडिशन शामिल हैं। कंपनी कवर को अब सिर्फ XZ+ Lux और XZ+ Lux डार्क वैरिएंट में ही दे रही है। जिन वैरिएंट से कवर हटाया उनकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बीते दिनों सामने आई बैटरी की कीमत: कर्नाटक के रहने वाले नेक्सन ईवी के एक ओनर ने इस सोशल मीडिया पर बैटरी के खर्च की डिटेल को पोस्ट किया था। इस पोस्ट के मुताबिक, नेक्सन में लगने वाली बैटरी की कीमत 4,47,489 रुपए है। जबकि नेक्सन EV मैक्स की शुरुआती कीमत 17.74 लाख रुपए है। ओनर का कहना था कि उन्होंने इलेक्ट्रिक कार से दो साल में 68,000 किमी की दूरी तय की। जिसके बाद कार की रेंज काफी कम हो गई। बैटरी के 15% से कम होने पर कार रुक जाती थी। जिससे बाद उन्होंने कंपनी को इस प्रॉब्लम के बारे में बताया। कंपनी ने वारंटी के चलते टाटा नेक्सन ईवी की पुरानी बैटरी को नई बैटरी के साथ रिप्लेस कर दिया। कंपनी ने ओनर को बैटरी का बिल दिया उसमें इसकी कीमत 4,47,489 रुपए थी।

टाटा नेक्सन EV मैक्स का स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स:

>> टाटा नेक्सन EV मैक्स में हाई वोल्टेज Ziptron टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह दो ट्रिम ऑप्शन नेक्सन ईवी मैक्स एक्सजेड+ और नेक्सन ईवी मैक्स एक्सजेड+ लक्स के साथ आती है। इसे 3 कलर ऑप्शन इंटेन्सी-टील, डेटोना ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट में पेश किया गया है। इसमें डुअल टोन बॉडी कलर स्टैंडर्ड के तौर पर दिए गए है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपए है। जबकि हाई-एंड मॉडल की कीमत 19.24 लाख रुपए है।

>> नेक्सन EV मैक्स 40.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस है, जो 33 फीसदी अधिक बैटरी क्षमता प्रदान करती है। एक बार फुल चार्ज करने पर 437 किमी की ARAI सर्टिफाइड रेंज देती है। इसमें 3.3 kW चार्जर या 7.2 kW AC फास्ट चार्जर ऑप्शन दिए गए हैं। इसके 7.2 kW AC फास्ट चार्जर को घर या ऑफिस में लगा सकते हैं। ये चार्जिंग समय को 6.5 घंटे तक कम करने में मदद करता है। इसे 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर से सिर्फ 56 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं।

>> नेक्सन EV मैक्स में 3 ड्राइविंग मोड ईको, सिटी और स्पोर्ट दिए हैं। इसमें अपग्रेडेड ZConnect 2.0 कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है। जिसमें आठ नए फीचर्स मिलते हैं। ZConnect ऐप 48 कनेक्टेड कार फीचर्स ऑफर करता है। यह डीप ड्राइव एनालिटिक्स और डायग्नोस्टिक्स में मदद करेगा। एड-ऑन फीचर लिस्ट में स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन, ऑटो/मैनुअल डीटीसी चेक, चार्जिंग की लिमिट तय करना, मंथली व्हीकल रिपोर्ट्स और एन्हांस्ड ड्राइव एनालिटिक्स शामिल हैं।

Next Story