व्यापार

टाटा मोटर्स कल उतारेगी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, होगा बड़ा धमाल

jantaserishta.com
28 April 2022 12:38 PM IST
टाटा मोटर्स कल उतारेगी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, होगा बड़ा धमाल
x

नई दिल्लीl टाटा मोटर्स की Tata Nexon और Tata Tigor के इलेक्ट्रिक कार मॉडल पहले से बाजार में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. अब कंपनी शुक्रवार को इस पोर्टफोलियो में एक और कार को शामिल करने जा रही है. उम्मीद है कि ये Altroz EV होगी. जानें क्या-क्या खास हो सकता है इस कार में...

Tata Motors की Altroz EV का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. कंपनी 2019 के जिनेवा मोटर शो (Geneva Motor Show) में इसकी एक झलक दिखा चुकी है, जो प्री-प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट कार थी. जबकि 2020 के ऑटो एक्सपो में भी इस कार को शोकेस किया गया था.
दिखने में Tata Altroz EV का लुक बहुत हद तक पेट्रोल वाली अल्ट्रोज की तरह ही होगा. लेकिन इसके एक्सटीरियर पर ब्लू हाइलाइट होंगी. ऐसी ही हाइलाइट कंपनी ने अपनी बाकी की दो इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर दी है. अब तक सामने आई जानकारी के हिसाब से नई अल्ट्रोज ईवी में थोड़े अलग एलॉय व्हील हो सकते हैं, वहीं इसके इंटीरियर में भी ब्लू थीम दिखेगी.
हालांकि अभी 29 अप्रैल को कौन सी गाड़ी लॉन्च होने जा रही है, उसमें क्या खूबियां हो सकती हैं इसकी ऑफिशियल डिटेल्स ज्यादा बाहर नहीं आई हैं. लेकिन अगर ये Tata Altroz EV होने वाली है तो इसमें भी कंपनी की स्पेशल Ziptron टेक्नोलॉजी होगी. ये कंपनी की बाकी दोनों इलेक्ट्रिक कारों में मौजूद है. ये भी सिंगल चार्ज में 300KM की रेंज दे सकती है.
टाटा की एक और इलेक्ट्रिक कार का इंतजार लोगों को बेसब्री से है, और वो है Tata Nexon EV का हाई-रेंज वर्जन. कंपनी इस कार की टेस्टिंग लंबे समय से कर रही है और ये बढ़ी हुई बैटरी पॉवर के साथ आएगी. ऐसे में ये सिंगल चार्ज में 400-450 किमी की रेंज देगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story