Tata Motors की मई 2025 में वाहन बिक्री में 8.6% की गिरावट

Business बिजनेस: Tata Motors ने मई 2025 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी वाहन बिक्री में 8.6% की सालाना गिरावट दर्ज की। कंपनी ने मई 2025 में कुल 70,187 यूनिट्स बेचीं, जो कि मई 2024 में बेची गई 76,766 यूनिट्स से कम है।
घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री में 10% की गिरावट आई, जिसमें 67,429 यूनिट्स बेचीं गईं, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 75,173 था।
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी गिरावट रही, मई 2025 में 28,147 यूनिट्स बिके, जो पिछले साल के 29,691 यूनिट्स से 5% कम हैं। इसके अलावा, मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (MH&ICV) की घरेलू बिक्री भी थोड़ी कम हुई, मई 2025 में 12,406 यूनिट्स बिके, जो मई 2024 में 12,987 यूनिट्स थे। हालांकि, कुल MH&ICV बिक्री में मामूली वृद्धि देखी गई, जो 13,614 यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह 13,532 यूनिट्स थी।
Tata Motors की Subsidiaries Tata Motors Passenger Vehicles Limited और Tata Passenger Electric Mobility Limited की बिक्री के आंकड़े इस रिपोर्ट में शामिल हैं।
हाल ही में कंपनी ने FY25 की चौथी तिमाही में 51% की गिरावट के साथ 8,470 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ रिपोर्ट किया था। हालांकि, Jaguar Land Rover (JLR) की मजबूत मांग ने कंपनी के प्रदर्शन को कुछ हद तक सहारा दिया, जिससे बिक्री में 1.1% की वृद्धि और राजस्व में 2.4% की बढ़ोतरी हुई।





