व्यापार

टाटा ग्रुप ने किया बड़ा ऐलान

jantaserishta.com
5 Jun 2022 2:30 PM IST
टाटा ग्रुप ने किया बड़ा ऐलान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: टाटा समूह के पास जाते ही एअर इंडिया (Air India) में बहुत कुछ बदलने लगा है. बदलाव की इसी बयार में टाटा ग्रुप (Tata Group) ने अब एक और बड़ा फैसला किया है, जिससे अलग-अलग एयरपोर्ट पर धूल खा रहे कंपनी के हवाईजहाजों से भी काम लिया जा सकेगा.

एअर इंडिया की नई मालिक टाटा ने सोचा है कि एयरपोर्ट हैंगर में खड़े विमानों को ठीक कराकर उन्हें सर्विस पर लगाएगी. इससे कंपनी का हवाई यात्रियों की बढ़ती डिमांड को पूरा करने में मदद मिलेगी. ये विमान इंजन की ओवरहॉलिंग नहीं होने या स्पेयर पार्ट्स नहीं मिलने की वजह से बंद पड़े हैं. इसमें नैरो-बॉडी से लेकर वाइडबॉडी वाली एयरक्राफ्ट शामिल हैं.
एअर इंडिया डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट पर सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनी है. ऐसे में कंपनी के बंद पड़े विमान ठीक होने के बाद उसकी सर्विस को और बेहतर बना सकते हैं. बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक कंपनी के पास नैरोबॉडी वाले करीब 25 विमान A320 ऐसे हैं जो सर्विस से बाहर हैं. वहीं कई Boeing 777 और 787 विमान भी इस कैटेगरी में शामिल हैं. अभी एअर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेस लिमिटेड के हैंगर्स मं 8-10 ए320 एयरक्राफ्ट को ठीक किया गया है. जबकि कंपनी की प्लानिंग कई बोइंग 787 विमानों को अगले 3 महीने के भीतर वापस से सर्विस पर लगाने की है.
कर्ज के भारी बोझ से दबी Air India का मालिकाना (Air India's New Owner) हक हाल ही में Tata Group के पास आया है. पिछले साल अक्टूबर में Tata Group ने इसके लिए 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, जबकि इस साल जनवरी में सरकार ने Air India टाटा को हैंडओवर कर दिया. हालांकि 1932 में जेआरडी टाटा ने ही इस कंपनी की शुरुआत की थी और अब 69 साल बाद इसकी टाटा समूह में वापसी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story