व्यापार

मात्र 2,799 रुपये में TAGG की ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्ट वॉच लॉन्च, जाने खासियत

Subhi
4 April 2022 2:55 AM GMT
मात्र 2,799 रुपये में TAGG की ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्ट वॉच लॉन्च, जाने खासियत
x
TAGG ने भारत में Verve Connect स्मार्ट वॉच को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है। Tagg Verve Connect स्मार्ट वॉच में एक 1.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

TAGG ने भारत में Verve Connect स्मार्ट वॉच को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है। Tagg Verve Connect स्मार्ट वॉच में एक 1.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच है। Tagg Verve Connect स्मार्ट वॉच बिक्री के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह वॉच तीन कलर ऑप्शन रोज गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक में आती है।

वॉच में मिलेंगी स्मार्टफोन जैसी खूबियां

ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच, Verve Connect कई खूबियों से लैस है। इसमें कॉलिंग के लिए एक बड़ा अपग्रेड दिया गया है। वॉच 60hz हाई स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आती। बता दें कि 60Hz रिफ्रेश रेट बजट स्मार्टफोन में दिया जाता है। कहने का मतलब है यह स्मार्ट वॉच काफी स्मूथ होगी। इस स्मार्टवॉच में लगभग 100 फोन नंबर को सेव करने के लिए घड़ी में एक अतिरिक्त मेमोरी दी गई है। वॉच कॉलिंग से फोन कॉलिंग और इसके विपरीत स्वैप कर सकता है।

ये होगी वाटरप्रूफ स्मार्ट वॉच

Tagg Verve Connect स्मार्ट वॉच में RTL8762C चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। वॉच 128MB फ्लैश मेमोरी सपोर्ट के साथ आती है। वॉच में 280 पीपीआई रेजोल्यूशन डिस्प्ले भी है। वॉच हार्ट रेट और SPO2 सेंसर सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टवॉच में 2.5mm AAC ड्राइवर भी है। IP68 रेटिंग के साथ वॉच वाटर प्रूथ रेटिंग के साथ आती है।

मिलेंगे 150 से ज्यादा वॉचफेस

वॉच में में 1.7-इंच IPS LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें 3-एक्सिस ग्रेविटी एक्सेलेरोमीटर के साथ, स्मार्टवॉच स्मूथ और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अतिरिक्त रूप से ब्लूटूथ 5.0 प्रदान करती है। घड़ी में अनुकूलन के लिए 150+ वॉचफेस और कई स्ट्रैप विकल्प हैं। इसमें 24 स्पोर्ट्स मोड और एक्टिविटी ट्रैकर भी हैं। घड़ी एक मोबाइल इन-ऐप जीपीएस भी प्रदान करती है। 2 घंटे के फुल चार्ज के साथ, स्मार्टवॉच का उपयोग समय 5-6 दिनों तक चला जाता है।


Next Story