व्यापार

होली पर आएगी गुझियों में मिठास, मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

jantaserishta.com
15 March 2022 8:40 AM IST
होली पर आएगी गुझियों में मिठास, मिलेगा मुफ्त सिलेंडर
x

लखनऊ: यूपी सरकार उज्ज्वला योजना के तहत इसी होली में पहला मुफ्त गैस सिलेण्डर देने की तैयारी में है। खाद्य व रसद विभाग ने होली पर गैस सिलेंडर देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रदेश में उज्ज्वला योजना के 1.65 करोड़ लाभार्थी हैं। होली पर सिलेंडर देने में सरकार पर 3000 करोड़ का भार आएगा।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीवाली पर नि:शुल्क सिलेण्डर देने का ऐलान किया था। अब पहली ही होली पर इसे देने की तैयारी है। खाद्य व रसद विभाग ने सोमवार को अपना प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद वित्त विभाग से बजट जारी किया जाएगा और जिलों में सिलेंडर दिए जाएंगे। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी भाजपा सरकार ने दिए हैं।
राज्य सरकार निशुल्क राशन योजना को भी बढ़ाने जा रही है। इसके लिए शासन ने खाद्य व रसद विभाग से प्रस्ताव मांग लिया है। इससे पहले सरकार ने दिसम्बर से मार्च तक निशुल्क राशन दे रही है। इसी महीने निशुल्क राशन की व्यवस्था खत्म हो रही है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मिलने वाले गेहूं व चावल को निशुल्क दिया जा रहा है वहीं साथ में चना, नमक व तेल भी सरकार दे रही है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्ज्वला योजना के तहत दो सिलेण्डर और मुफ्त राशन देने की योजना को और आगे बढ़ाने का ऐलान किया था।
निशुल्क राशन देने में सरकार पर आ रहा है भार
● गेहूं व चावल- 290 करोड़ प्रतिमाह, चार महीने का 1160 करोड़ रुपये
● चना, नमक, तेल- 750 करोड़ प्रतिमाह, चार महीने का 3000 करोड़ रुपये

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story