व्यापार

भारत में लॉन्च हुई 80 Km रेंज वाली Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल

Admin Delhi 1
4 Nov 2022 12:51 PM GMT
भारत में लॉन्च हुई 80 Km रेंज वाली Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल
x

मुंबई: भारतीय इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता Svitch Bike ने गुरुवार को LITE XE नाम से एक नया इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल लॉन्च किया। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ई-साइकिल फोल्डेबल है और सिंगल फोल्ड के साथ कॉन्पैक्ट फैक्टर में बदल जाती है। इसमें LCD डिस्प्ले भी मिलता है और साथ ही यह 5 PAS मोड (पेडल असिस्ट सिस्टम) के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक साइकिल सिंगल चार्ज में 80 km की रेंज दे सकती है। Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल की भारत में शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है। कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि दिवाली के अवसर उन्होंने फोल्डेबल लग्जरी ई बाइक का एक एक्सक्लूसिव कलेक्शन भी पेश किया है। लाइट एक्सई इलेक्ट्रिक साइकिल को 5 कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध कराया गया है – स्कारलेट रेड, मिडनाइट सैफायर, यांकी येलो, और दो स्पेशल एडिशन कलर – गोब्लिन ग्रीन और बर्लिन ग्रे। इच्छुक ग्राहक स्विच बाइक वेबसाइट पर जाकर Svitch LITE XE को बुक कर सकते हैं।

खासियतों की बात करें, तो कंपनी के दावे अनुसार, यह ई-साइकिल 80 km की सिंगल चार्ज रेंज दे सकती है। Svitch LITE XE में 36V, 250W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर और 36V, 10.4 AH क्षमता की बैटरी शामिल है। कंपनी ने इसमें 5 PAS मोड (पेडल असिस्ट सिस्टम) और 7-स्पीड Shimano गियर्स शामिल किए हैं। इसमें एडजस्टेबल हैंडलबार, सीट बार और सस्पेंशन मिलते हैं। ई-बाइक LCD डिजिटल डिस्प्ले से लैस है। Svitch ने इस ई-बाइक में 20X3 स्लीक टायर शामिल किए हैं और इसमें इंडिकेटर के साथ एक टेल-लाइट भी मिलती है।

Svitch का कहना है कि LITE XE उसके प्रोडक्ट कैटलॉग में 5वां मॉडल है, जिनमें से 4 इलेक्ट्रिक साइकिल हैं और 1 नॉन-इलेक्ट्रिक साइकिल है। वर्तमान में, ब्रांड के लाइन-अप में XE+, XE, MXE, NXE और LITE XE मॉडल आते हैं।

Next Story